{"_id":"698f4cac4ea27d237f026575","slug":"development-started-at-city-side-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1605270-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एयरपोर्ट पर सिटी साइड डेवलपमेंट कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एयरपोर्ट पर सिटी साइड डेवलपमेंट कार्य शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरपोर्ट पर सिटी साइड डेवलपमेंट कार्य शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर सिटी साइड डेवलपमेंट के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही शहीद पथ से आने वाले वाहन लिंक रोड होते हुए एयरपोर्ट की पहुंच सकेंगे। सड़क के दोनों ओर एयरोसिटी की झलक मिलेगी। अमौसी एयरपोर्ट करीब 110 करोड़ रुपये में टर्मिनल के सामने व आसपास की जमीन पर व्यावसायिक केन्द्र विकसित किया जा रहा है, इसमें शॉपिंग मॉल, मल्टीप्लेक्स, वर्चुअल रियलिटी पार्क सरीखे मनोरंजन केन्द्र होंगे तथा विशाल फूड कोर्ट होगा। साथ ही कन्वेंशन सेंटर और कॉरपोरेट दफ्तर भी बनाए जा रहे हैं। अभी एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के विस्तार और अन्य सुविधाओं को बढ़ाने के लिएकार्य चल रहा है। टर्मिनल-3 का दूसरा चरण एयरोसिटी प्लान का ही हिस्सा है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार अगले वर्ष तक टर्मिनल का दूसरा फेज पूरा हो जाएगा, इससे एयरपोर्ट की क्षमता सालाना 1.4 करोड़ यात्रियों को संभालने की हो जाएगी।