Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Development projects worth Rs 200 crore could get caught up in the Model Code of Conduct for the assembly elections.

Lucknow News: विधानसभा चुनाव की आचार संहिता में फंस सकते हैं 200 करोड़ रुपये के विकास कार्य

Wed, 25 Nov 2026 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Development projects worth Rs 200 crore could get caught up in the Model Code of Conduct for the assembly elections.
शहर के कई इलाकों में सड़के हैं खराब।
लखनऊ। नगर निगम की ढिलाई से करीब 200 करोड़ रुपये के विकास कार्य विधानसभा चुनाव की आचार संहिता में फंस सकते हैं। चुनाव को लेकर जनवरी में आचार संहिता लगने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में यदि एक महीने के अंदर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू नहीं कराए गए तो यह बजट फंस जाएगा। अभी जो हाल है, उसमें टेंडर तक जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम में 110 वार्ड हैं। इन वार्डों के पार्षदों के सुझाव पर विकास कार्य कराने के लिए इन्हें 2.10 करोड़ रुपये कोटा प्रति वार्ड अप्रैल में पास हुआ था। ऐसे में करीब 230 करोड़ रुपये का बजट पार्षद कोटे के रूप में जारी हुआ, लेकिन इसमें से अभी तक पार्षद करीब 60 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाए हैं। करीब 170 करोड़ रुपये का बजट अभी बचा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि अभी वित्तीय वर्ष समाप्त होने में चार महीने का समय है, लेकिन फरवरी में विधानसभा चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसा होने पर जनवरी में आचार संहिता लग जाएगी। इस तरह करीब एक महीने का समय ही अब काम करने के लिए बचा है। यह काम समय से नहीं कराए गए तो बजट बेकार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए बचा है पार्षदों का कोटा
नगर निगम के जानकार बताते हैं कि पार्षदों का सबसे अधिक जोर इस पर रहता है कि उनके वार्ड में जो भी काम हो, वह किसी अन्य निधि अवस्थापना, 15वां वित्त, विधायक, सांसद या महापौर कोटा या नगर निगम की सामान्य निधि यानी नगर आयुक्त कोटे से हो जाए और उनका कोटा कम खर्च हो। ताकि वह उसे आखिरी समय में मनमर्जी से खर्च कर सकें। इसके लिए वह नगर निगम प्रशासन पर दबाव भी बनाते हैं।

इधर, तीन महीने से खाते में पड़े 30 करोड़ रुपये, तय नहीं हो पाए काम
विकास कार्य का करीब 30 करोड़ रुपये नगर निगम के खाते में करीब तीन महीने से पड़ा है। यह बजट अवस्थापना, वायु गुणवत्ता सुधार और 15वें वित्त मद से जारी हुआ था। इस बजट से कौन-कौन सी सड़कें बनवाई जाएं, इसकी सूची ही नगर निगम नहीं बना पाया है, जबकि शहर में 200 से अधिक छोटी-बड़ी सड़कें टूटी हैं और इन्हें बनाने की जरूरत है। आचार संहिता लगने के बाद अब यह बजट भी फंस सकता है। सूत्रों का कहना है कि बजट की मंजूरी को लेकर दो बार बैठक भी हो चुकी है, मगर काम अब तक शुरू ही नहीं किए गए हैं। काम तय करने के लिए अधिकारियों की समिति तो बनाई गई है, मगर अंतिम निर्णय महापौर ही लगाएंगी।

----
काफी कामों के प्रस्ताव पास हो गए हैं। कुछ ही काम बचे होंगे। वह भी समय से पूरे हो जाएंगे। बजट बेकार नहीं जाएगा।
-गौरव कुमार, नगर आयुक्त

शहर के कई इलाकों में सड़के हैं खराब।

शहर के कई इलाकों में सड़के हैं खराब।

शहर के कई इलाकों में सड़के हैं खराब।

शहर के कई इलाकों में सड़के हैं खराब।

शहर के कई इलाकों में सड़के हैं खराब।

शहर के कई इलाकों में सड़के हैं खराब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed