फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Development Authority in lucknow lags in building houses for the poor

लखनऊः गरीबों के लिए मकान बनाने में विकास प्राधिकरण फिसड्डी

Sat, 22 Feb 2020 02:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Feb 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Development Authority in lucknow lags in building houses for the poor
demo pic - फोटो : amar ujala

आवासीय योजनाओं में गरीबों के लिए आवास बनाने के मामले में अधिकांश विकास प्राधिकरण फिसड्डी साबित हुए हैं। आवास विकास परिषद समेत 32 में 19 विकास प्राधिकरणों में लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है। यह स्थिति तब है जब शासन स्तर पर हर महीने विकास प्राधिकरणों की योजनाओं की समीक्षा होती है। फिर भी गरीबों के लिए मकान बनाने के मामले में ‘जीरो परफारर्मेंस’ वाले प्राधिकरणों पर किसी की नजर नहीं गई।  

विज्ञापन


हर वित्तीय वर्ष में आवास विकास परिषद समेत प्रदेश के 27 विकास प्राधिकरण और 5 विशेष विकास प्राधिकरणों को उनकी योजनाओं में गरीबों को सस्ते मकान उपलब्ध कराने के लिए ईडब्ल्यूएस व एलआईजी श्रेणी के मकान बनाने का भी लक्ष्य दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में दिए गए लक्ष्य के मुताबिक ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 41000 मकान बनाने थे, लेकिन बनाए गए सिर्फ 4178 मकान। यानि निर्धारित लक्ष्य का सिर्फ 10.19 प्रतिशत। इसी प्रकार एलआईजी के 22000 मकान बनाने केलक्ष्य के विपरीत मात्र 5265 आवास (23.93 प्रतिशत) ही मकान बने थे। इससे पहले भी वित्तीय वर्ष 2017-18 में भी लगभग यही स्थिति रही।
विज्ञापन


यह वित्तीय वर्ष केसमाप्त होने में भी करीब एक ही महीने का समय बचा है। लेकिन दोनों श्रेणी के आवास बनाने की स्थिति पहले वित्तीय वर्ष से भी खराब है। इस वित्तीय वर्ष में ईडब्ल्यूएस के 54348 व एलआईजी श्रेणी के 31854 मकान बनाने के लक्ष्य दिए गए हैं। अब तक ईडब्ल्यूएस के मात्र 754 मकान बने हैं और 14085 मकान निर्माणाधीन हैं। एलआईजी के भी मात्र 553 मकान ही बन पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि जो विकास प्राधिकरण पिछले साल लक्ष्य पूरा करने में नकारा साबित हुए थे, वही प्राधिकरण इस साल भी अब तक दोनों श्रेणियों के एक भी मकान नहीं बना पाए हैं। ऐसे प्राधिकरणों में करीब 19 विकास प्राधिकरण व 5 विशेष प्राधिकरण क्षेत्र शामिल हैं। ईडब्लूयएस श्रेणी के मकान बनाने के मामले में इलाहाबाद, हापुड़-पिलखुआ, रायबरेली, बरेली व मथुरा-वृंदावन प्राधिकरणों की स्थिति संतोषजनक थी। जबकि आवास विकास परषिद समेत गाजियाबाद, कानपुर व मुरादाबाद विकास प्राधिकरण तय लक्ष्य का सिर्फ 30 प्रतिशत मकान ही बना पाए थे।   

दो वर्षों में एक भी मकान नहीं बनाने वाले प्राधिकरण
ईडब्ल्यूएस- लखनऊ, आगरा, मेरठ, अलीगढ़, गोरखपुर, वाराणसी, बांदा, बुलंदशहर, फैजाबाद, फिरोजाबाद, झांसी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, उन्नाव, रामपुर, उरई, खुर्जा, आजमगढ़, बागपत, (सभी विकास प्राधिकरण)। इसके अलावा कुशीनगर, शक्तिनगर, चित्रकूट, कपिलवस्तु व मिर्जापुर विशेष प्राधिकरण क्षेत्रों ने एक भी आवास नहीं बनाए हैं।


एलआईजी- गाजियाबाद, लखनऊ, मुरादाबाद, अलीगढ़, गोरखपुर, वाराणसी, बांदा, बुलंदशहर, फैजाबाद, फिरोजाबाद, झांसी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, उन्नाव, रामपुर, उरई, आजमगढ़ व बागपत, (सभी विकास प्राधिकरण) व कुशीनगर, शक्तिनगर, चित्रकूट, कपिलवस्तु व मिर्जापुर विशेष प्राधिकरण क्षेत्रों ने एक भी आवास नहीं बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed