फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   development and social justice increase under modi's rule says minister anupriya patel

मोदी के नेतृत्व ने विकास, सामाजिक न्याय और भारत का न्याय बढ़ाया : अनुप्रिया पटेल

Wed, 24 Apr 2019 09:04 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाराबंकी Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 24 Apr 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
development and social justice increase under modi's rule says minister anupriya patel
anupriya patel - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा देश की सरकार ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान ही नहीं बढ़ाया बल्कि विकास, सामाजिक न्याय और आतंकवाद के खिलाफ कोई समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछड़े वर्ग के लोगों को संवैधानिक दर्जा देकर पहली बार सम्मान किया है। 
विज्ञापन


सामाजिक न्याय ने प्रधानमंत्री ने बाबा साहब के पांच स्थानों का सौंद्रयीकरण कराया है। साथ ही विकास के नाम पर प्रत्येक गांव में बिजली, घर, शौचालय और इलाज का प्रबंध कराया है। अब आप जैसे शूरमाओं की जिम्मेदारी है कि पांच साल तक अपना और देश का भविष्य तय करने के लिए भाजपा प्रत्याशी को जिताकर भाई नरेंद्र मोदी को पीएम बनाए।
विज्ञापन

बुधवार को केंद्रीय मंत्री जिले के बीपी शुक्ला इंटर कालेज त्रिलोकपुर में भाजपा प्रत्याशी उपेन्द्र सिंह रावत  के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थी। 

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पिछड़ों के जनमत से उत्तर प्रदेश में सपा,बसपा  सरकार तो बनाती रही लेकिन कभी पिछड़ों के हक की लड़ाई में पिछड़ों का साथ व हक नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सामाजिक न्याय का इतिहास रचा है। 

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है। देश को विश्व स्तर पर एक नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव गांव गली एवं मोहल्ले का नही है बल्कि देश की तकदीर एवं तस्वीर बदलने का है। अनु्िप्रया पटेल ने कहा कि सपा व बसपा ने मोदी के डर से ही गठबंधन बनाया है। 

भाजपा विधायक शरद अवस्थी ने कहा कि पूर्व की सपा, बसपा की सरकार से लोगों को सावधान रहना है। लोकसभा प्रत्याशी उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हमारी पार्टी एवं नेताओं का उद्देश्य है कि भारत का सम्पूर्ण विश्व में सम्मान बढ़े जिसे यदि कोई पूरा कर सकता है वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही है। 

जनसभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव एव संचालन महामंत्री हर्षित वर्मा ने किया। इस मौके पर कुर्सी विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, पूर्व विधायक राजरानी रावत, रामसजीवन वर्मा, लोकसभा संयोजक सन्तोष सिंह, अपना दल के जिलाध्यक्ष अजय कुमार पटेल, प्रमुख विजय शुक्ला, पूर्व प्रमुख संजय तिवारी,रामनाथ वर्मा, बाल मुकुन्द गुप्ता,कमलेश शुक्ला, मसौली मंडल अध्यक्ष विनीत वर्मा, राम प्रवेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed