फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Developed Agriculture Resolution Campaign-2025 will run from 29 May to 12 June

UP: 29 मई से 12 जून तक चलेगा विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025, 12 हजार वैज्ञानिक करेंगे किसानों से संवाद

Wed, 28 May 2025 11:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: श्याम जी. Updated Wed, 28 May 2025 11:05 PM IST
सार

भारत सरकार का विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025, 29 मई से 12 जून तक उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में चलेगा, जिसमें 12 हजार वैज्ञानिक 10,125 स्थानों पर किसानों से संवाद करेंगे। अभियान का लक्ष्य उत्पादन, उत्पादकता बढ़ाना, कुपोषण दूर करना और विषमुक्त खेती को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन
Developed Agriculture Resolution Campaign-2025 will run from 29 May to 12 June
Farmer demo - फोटो : freepik.com

विस्तार

खरीफ अभियान को लेकर भारत सरकार विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 चलाएगी। इसके तहत 29 मई से लेकर 12 जून तक 15 दिवसीय कार्यक्रम होगा। इस दौरान 12 हजार वैज्ञानिक किसानों के खेतों तक जाएंगे। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा साढ़े 11 बजे लोकभवन सभागार में विकसित कृषि संकल्प अभियान की लॉन्चिंग होगी। यह अभियान सभी 75 जनपदों में चलेगा। इसके लिए 225 टीमें बनाई गई हैं, जो 675 स्थानों पर जाकर तीन सत्र में किसानों से संवाद करेगी। 

विज्ञापन


यह जानकारी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने दी। उन्होंने बुधवार शाम लोकभवन सभागार में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि 28 मई को प्रयागराज व कानपुर मंडल में खरीफ उत्पादकता गोष्ठी के साथ ही सभी 18 मंडलों में गोष्ठी हो चुकी है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों को किसानों के हित का बताते हुए प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया। 
विज्ञापन


हर स्थान पर तीन घंटे का कार्यक्रम होगा
कृषि मंत्री ने बताया कि हर स्थान पर तीन घंटे का कार्यक्रम होगा। इसमें कृषि विभाग, कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, मधुमक्खी पालन व सिंचाई आदि के अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे। 15 दिन में यह टीम 10,125 स्थलों पर जाकर किसानों से संवाद करेगी। कृषि मंत्री ने कहा कि विगत वर्षों में भी पीएम मोदी द्वारा किए गए प्रयासों से देश व यूपी के किसान समृद्ध हुआ है। सीएम योगी के नेतृत्व में एमएसपी के आधार पर धान व गेहूं के अलावा चना, मसूर, सरसो, मूंगफली, ज्वार, बाजार व मक्के समेत विविध फसलों की खरीद की व्यवस्था की गई। किसानों की आय समृद्ध हो, इसके लिए इस बार भी ऐसी व्यवस्था करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ व झांसी में रहेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री, राज्य के सभी 8135 न्याय पंचायतों में होगा कार्यक्रम  
कृषि मंत्री ने बताया कि दो दिन (मेरठ व झांसी) में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के निमित्त सभी संबंधित मंत्रियों-प्रमुख सचिव के साथ बैठक करके तैयारी पूरी कर ली गई है। यह कार्यक्रम राज्य के सभी 8135 न्याय पंचायतों में होगा। राज्य स्तर व जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम होंगे। राज्य स्तर पर एडिशनल डायरेक्टर (एक्सटेंशन) व जनपद स्तर पर उपनिदेशक नोडल अधिकारी होंगे। 


विकसित भारत व विकसित कृषि का उद्देश्य खेती में देश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही प्रदेश-देश के उत्पादन व उत्पादकता को बढ़ाकर दुनिया को आपूर्ति करने में सक्षम होना है। इसका उद्देश्य गुणवत्ता अन्न पैदा कर कुपोषण की समस्या का समाधान करने और विषमुक्त खेती को बढ़ाना है। पत्रकारवार्ता में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख,  प्रमुख सचिव रवींद्र,  कृषि निदेशक जितेंद्र सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed