{"_id":"57e61dcc4f1c1b6b18a82187","slug":"details-of-selfie-with-khadi-contest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल साइट पर अपलोड करें ‘सेल्फी विद खादी’, पाएं इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल साइट पर अपलोड करें ‘सेल्फी विद खादी’, पाएं इनाम
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 24 Sep 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग बोर्ड ने लोगों में खादी परिधानों के प्रति रुचि जगाने के लिए सेल्फी विद खादी प्रतियोगिता नाम की अनोखी मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन
जिसमें कोई भी खादी परिधानों को पहनकर उसमें सेल्फी लेकर सोशल नेटवर्किंग साईट पर अपलोड कर सकता है। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में शुरू की गई इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बुजुर्गों से लेकर बच्चों और युवाओं में खादी कपड़ों को पहनावे में प्रमुखता देने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
बोर्ड की ओर से फोटो को अपलोड करने के लिए selfiewithkhadi@gmail.com एवं www. facebook.com/selfiewithkhadi लिंक दिए गए हैं। जिसमें 1 अक्टूबर तक फोटो अपलोड की जा सकती है।
विज्ञापन
जिसमें से पांच फोटो का चुनाव कर बोर्ड की ओर से उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। खादी बोर्ड के कर्मचारी और अधिकारी भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। बोर्ड के उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी जीके त्रिवेदी ने यह जानकारी दी।