फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Details of school vehicles are being recorded on the portal

Lucknow News: पोर्टल पर दर्ज हो रहा स्कूली वाहनों का विवरण

Fri, 03 Apr 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Details of school vehicles are being recorded on the portal
लखनऊ। परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की निगरानी के लिए यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल वीकल मैनेजमेंट पोर्टल (यूपी-आईएसवीएमपी) लॉन्च किया है। इस पर वाहनों का पूरा विवरण दर्ज करने के लिए बृहस्पतिवार को अफसरों के साथ बाबुओं की ड्यूटी लगाई गई। 15 अप्रैल तक पूरा विवरण पोर्टल पर दर्ज करने का लक्ष्य रखा गया है। ट्रांसपोर्टनगर आरटीओ के एआरटीओ प्रशासन प्रदीप कुमार सिंह ने इसका आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य स्कूली वाहनों की जांच कर विवरण पोर्टल पर भरना है। इसके लिए एलपीएस जानकीपुरम में एआरटीओ प्रवर्तन आलोक कुमार यादव तैनात हैं। अवध कॉलिजिएट पर पीटीओ एसपी देव, डीपीएस एक्सटेंशन पर पीटीओ आभा त्रिपाठी, डीपीएस जानकीपुरम पर पीटीओ अनीता वर्मा, मिलेनियम स्कूल पर अबरार, सिटी मोंटेसरी स्कूल पर शोभित मिश्रा व राजीव कुमार चौबे, डीपीएस पर पंकज सिंह, सेठ एम आर जयपुरिया पर यशवंत सिंह व रंजीत चौधरी, मॉडर्न एकेडमी व एलपीएस पर विवेक सिंह, स्काई पब्लिक स्कूल पर मो. शहनवाज की ड्यूटी है।
विज्ञापन


रेड रोज पब्लिक स्कूल पर पवन त्रिपाठी, पायनियर मोंटेसरी पर रईस कुरैशी, सेंट्रल एकेडमी पर केके दुबे व कृष्ण चंद्र और कॉल्विन कॉलेज पर आशीष मिश्रा की ड्यूटी लगाई गई है। किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक समस्या के समाधान के लिए एआरटीओ प्रशासन देवा रोड हिमांशु जैन को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed