फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   detail related to dharmsabha in ayodhya.

यहां देखें, विहिप की धर्मसभा का पूरा कार्यक्रम, करीब दो से ढाई लाख रामभक्त रहेंगे मौजूद

Sat, 24 Nov 2018 06:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 24 Nov 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
detail related to dharmsabha in ayodhya.
- फोटो : amar ujala

25 नवंबर को अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में होने वाली धर्मसभा के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। कार्यक्रम में करीब दो से ढाई लाख लोगों के आने की संभावना है। कार्यक्रम का आयोजन नगर के रामघाट चौराहा स्थित बगिया पर होगा।

विज्ञापन


धर्मसभा की शुरुआत सुबह 11 बजे होगी। एक घंटे तक संगीत कार्यक्रम होगा। दोपहर 12 बजे संतों व विहिप के पदाधिकारियों का उद्बोधन शुरू होगा। जिसे मुख्य रूप से रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास , हरिद्वार के महंत सत्यनिष्ठा जी महाराज, चित्रकूट धाम के महंत श्री राम भद्राचार्य जी महाराज और विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री चंपत राय सम्बोधित करेंगे।
विज्ञापन

उद्बोधन का कार्यक्रम शाम 4 बजे तक चलेगा।

कार्यक्रम के लिए कुल 15 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। कार्यक्रम में करीब 10 हजार बाइक, आठ हजार कार, छह हजार बसों से रामभक्त आएंगे। बाकी का आगमन ट्रेनों से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मसभा के लिए अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पूरे नगर में भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed