फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Despite the raid, Itaunja's maternity hospital opened within 24 hours

Lucknow News: छापेमारी के बाद भी इटौंजा का जच्चा-बच्चा अस्पताल 24 घंटे में खुला

Thu, 28 Aug 2025 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Despite the raid, Itaunja's maternity hospital opened within 24 hours
खुला इटौंजा का जच्चा-बच्चा अस्पताल।
लखनऊ। इटौंजा का जच्चा-बच्चा अस्पताल 24 घंटे के अंदर ही फिर खुल गया है। बुधवार को वहां स्टाफ व डॉक्टर भी मौजूद रहे, जबकि मंगलवार को सीएचसी प्रभारी ने टीम के साथ अस्पताल पहुंचकर उसका संचालन बंद कराया था और दो कार्यदिवस के अंदर नोटिस का जवाब न मिलने पर मुकदमा दर्ज कराने का दावा किया था।
विज्ञापन

महिगवा के नरोसा निवासी रिंकू ने पत्नी सोनम को प्रसव के लिए माल रोड स्थित इटौंजा हॉस्पिटल एंड जच्चा-बच्चा केंद्र में भर्ती कराया था, जहां उसकी सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। कुछ देर बाद प्रसूता की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले गए। कई जगह भटकने के बाद बीकेटी के एक निजी अस्पताल में दोबारा ऑपरेशन से महिला की जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित ने इटौंजा अस्पताल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर हरकत में आए सीएचसी प्रभारी ने सोमवार को टीम के साथ छापा मारा, मगर अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ अनुपस्थित मिले थे। मंगलवार को टीम दोबारा अस्पताल पहुंची और संचालन बंद कराने के साथ नोटिस भी चस्पा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप : सुलह का दबाव
पीड़ित का कहना है कि सीएचसी के ही कुछ डॉक्टर उस पर मामले में सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। हालांकि, उसने समझौते से साफ इन्कार कर दिया है। वहीं, इटौंजा सीएचसी अधीक्षक डॉ. किसलय बाजपेई ने बताया कि अस्पताल को बंद करने का आदेश दिया गया है। नोटिस देकर दो दिन का समय दिया गया है और इस दौरान मरीज भर्ती नहीं होंगे। अस्पताल खुलने की जानकारी पर उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई सीएमओ लखनऊ के निर्देश पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed