फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   despite of ban by eci azam meeting with muslims

रात नौ बजे मुलायम की कोठी में क्यों पहुंचे आजम?

Wed, 23 Apr 2014 10:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 Apr 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
despite of ban by eci azam meeting with muslims

आयोग का प्रतिबंध झेल रहे सपा के फायर ब्रांड नेता आजम खान मंगलवार को गुपचुप तरीके से इटावा पहुंचे और यहां के मुस्लिम नेताओं से मुलाकात की।

विज्ञापन


आजम खां का दौरा इतना गोपनीय था कि कई समाजवादियों को भी इसकी जानकारी नहीं थी, जिनको थी भी वे सूचना सार्वजनिक करने से बचते रहे।

आखिरकार रात करीब नौ बजे आजम खां सिविल लाइन स्थित मुलायम सिंह की कोठी पहुंचे और स्थानीय नेताओं से चुनावी मंत्रणा की।

कई जगह ठहरने की थी सूचना

despite of ban by eci azam meeting with muslims

दरअसल आजम खां के आने की सूचना मंगलवार दोपहर को ही मीडिया को लग गई थी।

एक साथ कई जगह उनके ठहरे होने की सूचना मिली लेकिन हर जगह उनके नहीं होने की बात कही जाती रही।

दोपहर में कुछ व्यापारी नेता भी मुलायम सिंह की कोठी पहुंचे और आजम का इंतजार करने की बात कहते रहे।

इसी तरह पचराहा और तिकुनिया में भी आजम खां के आने की चर्चा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात को मुलायम के बंगले पर हुई मीटिंग

despite of ban by eci azam meeting with muslims

इसी चर्चा के बीच रात करीब नौ बजे आजम अचानक सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की कोठी पर पहुंचे और सपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही मुसलिम नेताओं से मुलाकात की।

इस सारी कवायद से मीडिया को दूर रखा गया। इतना ही नहीं, आजम की बैठक में हर नेता को पहुंचने की अनुमति नहीं थी।

सपा के सूत्रों ने बताया कि आजम खां ने इटावा लोकसभा सीट पर सपा की स्थिति के बारे में जानकारी की और जरूरी टिप्स दिए।

इस दौरान उन्होंने मतदाताओं के रुझान को लेकर भी चर्चा की।

विज्ञापन

तो इसलिए कर रहे गुपचुप मीटिंग

despite of ban by eci azam meeting with muslims

पिछले दिनों रामपुर में मीडिया से मुखातिब होते हुए आजम खां ने कहा था, 'कानून की बात क्या करूं, हां इतना जरूर कहूंगा कि अब चुनाव आयोग को भी सोचना होगा कि क्या उसे चुनाव आयोग कहलाने का अधिकार रखना चाहिए?'

सपा पहले ही स्टार प्रचारकों की कमी से जूझ रही है। शायद यही वजह है कि बैन के चलते आजम गुपचुप मीटिंग कर रहे हैं और चुनिंदा नेताओं को भाषण के टिप्स दे रहे हैं।

दूसरी तरफ, अ‌खिलेश और डिंपल पूरी जोर आजमाइश करने में लगे हैं, लेकिन मुलायम और आजम के बिना सपा की ताकत अधूरी सी मानी जाती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed