फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy Director of Income Tax Department threatened in the office

Lucknow News: आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को कार्यालय में धमकाया

Sat, 02 Sep 2023 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Deputy Director of Income Tax Department threatened in the office
लखनऊ। आयकर विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आलोक कुमार सिंह के कार्यालय में घुसकर निलंबित प्रशासनिक अधिकारी शिवशरण श्रीवास्तव ने धमकी दी।
विज्ञापन

मामले में डिप्टी डायरेक्टर ने हजरतगंज थाने में धमकी व सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज कराया है। आरोपी शिवशरण श्रीवास्तव आयकर विभाग की कैंटीन में नौकरी के नाम पर इंटरव्यू और जाली नियुक्ति पत्र बांटने के मामले में निलंबित किया गया है। जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने यह हरकत की।

आयकर भवन में तैनात डिप्टी डायरेक्टर आलोक कुमार सिंह के मुताबिक, लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में तैनात शशि भूषण पाठक के खिलाफ जांच चल रही है, जिन्हें नोटिस भेजकर बयान के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन

28 अगस्त को शशि भूषण पाठक के साथ शिवशरण श्रीवास्तव भी दफ्तर आ पहुंचा। उसने डिप्टी डायरेक्टर से फाइल दिखाने के लिए कहा। इन्कार पर गाली गलौज करने लगा। हंगामा बढ़ने पर गार्ड की मदद से आरोपी को कार्यालय से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed