{"_id":"5e219de48ebc3e7d5a7cbc67","slug":"deputy-commissioner-of-excise-vulgure-video-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी उपायुक्त का अश्लील वीडियो चैट हुआ वायरल, महिला ने खोली पोल, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी उपायुक्त का अश्लील वीडियो चैट हुआ वायरल, महिला ने खोली पोल, मुकदमा दर्ज
Fri, 17 Jan 2020 05:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 17 Jan 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अयोध्या के थाना कैंट अंतर्गत रहने वाली एक युवती ने अयोध्या मंडल के उप आबकारी आयुक्त पर नौकरी के नाम पर अश्लील चैटिंग व छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कैंट पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अयोध्या मंडल के उप आबकारी आयुक्त एसपी राव ने करीब तीन माह पूर्व उसे नौकरी का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
उसी के बाद से वह फोन पर अश्लील बातें, चैट व वीडियो कॉल करता था। नौकरी की लालच में वह चुप रही। उसने आरोप लगाया कि बीती 14 जनवरी को उक्त उप आबकारी आयुक्त ने फोन कर उसे शाम को कौशलपुरी स्थित अपने आवास पर बुलाया।
विज्ञापन
जहां उसने छेड़खानी व अश्लील हरकत की। पीड़िता के पास उक्त अधिकारी द्वारा की गई चैटिंग, अश्लील बातें, अश्लील वीडियो व ऑडियो कॉल की क्लिप मौजूद है जो उसने पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन