{"_id":"68bf48a747eb3153b408f161","slug":"deputy-commissioner-attacked-after-entering-state-tax-headquarters-lucknow-news-c-13-knp1002-1375594-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राज्य कर मुख्यालय में घुसकर डिप्टी कमिश्नर पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राज्य कर मुख्यालय में घुसकर डिप्टी कमिश्नर पर हमला
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड स्थित राज्य कर विभाग के मुख्यालय में घुसकर एक महिला और उसके भतीजे ने विपुल खंड निवासी डिप्टी कमिश्नर प्रमोद कुमार पर हमला कर दिया। इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर कानपुर के बर्रा निवासी रानी निगम और उसके भतीजे इंद्रजीत निगम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किस वजह से लखनऊ आए थे और उन्होंने हमला क्यों किया?
प्रमोद कुमार के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब सवा एक बजे वह अपने कक्ष संख्या 308 में बैठकर काम कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच उनके कमरे में दाखिल हुए एक महिला और पुरुष ने साथ लाए स्टील के धारदार पल्टे से उन पर हमला कर दिया। इससे उनके बाएं हाथ पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।
शोरगुल सुनकर कर्मचारी जगदीश चंद्र पहुंचे और बीच-बचाव कर डिप्टी कमिश्नर को बचाया। इसके बाद दोनों को कमरे से बाहर कर दिया गया। डिप्टी कमिश्नर ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। डिप्टी कमिश्नर का कहना है कि आरोपियों की करतूत को कई कर्मचारियों ने देखा है। पुलिस को साक्ष्य उपलब्ध कराए जाएंगे।