फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy cm took first class of new session

जब डिप्टी सीएम सर ने ली क्लास

Wed, 10 Jul 2019 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Deputy cm took first class of new session
हर माह पढ़ाए जाने वाले टॉपिक का भी जारी हो कैलेंडर
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में उपमुख्यमंत्री की कक्षा के साथ हुई सत्र की शुरुआत
लखनऊ विश्वविद्यालय में मंगलवार को उपमुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने क्लास लेकर विवि में नए सत्र की शुरुआत की। अपनी कक्षा में उन्होंने छात्रों के साथ ही शिक्षकों को भी प्रेरित किया। विद्यार्थियों से उन्होंने हमेशा सकारात्मक रहने को कहा, वहीं शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे सत्र की शुरुआत पर हर विभाग के टाइम टेबल के साथ उस महीने पढ़ाए जाने वाले टॉपिक का भी कैलेंडर जारी करें।
विवि में पहली बार कोई शिक्षा मंत्री क्लास लेने आया। सुबह से ही मालवीय सभागार खचाखच भर चुका था। जगह न मिलने पर कई विद्यार्थी तो जमीन पर ही बैठ गए। आलम यह था कि छात्र ही नहीं कई शिक्षक भी खड़े-खड़े ही उपमुख्यमंत्री की बातें सुनते रहे। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि माध्यमिक स्तर पर इस तरह का शैक्षिक कैलेंडर चलन में है, जिसमें पढ़ाए जाने वाले टॉपिक का माहवार ब्योरा शामिल होता है। विवि स्वायत्त संस्था है, इसलिए इसके लिए वे निर्देश तो नहीं दे रहे लेकिन शिक्षकों को खुद ही इस तरह का शैक्षिक कैलेंडर जारी करना चाहिए। ताकि यह पता चल सके कि वे किस तरह से पढ़ाई कराएंगे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ और शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से किया गया। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन और महामंत्री डॉ. विनीत वर्मा ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। लविवि कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि जून में दाखिले पूर करने और सभी रिजल्ट जारी करने वाला लविवि प्रदेश का पहला विवि बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकारात्मकता से कुछ भी हासिल नहीं होता
उपमुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि सकारात्मक रहकर देश की तरक्की के लिए प्रयास करें। नकारात्मक रहने से कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है। जिस तरह से जहाज पानी पर तब तक तैरता है जब तक उसमें नकारात्मक रूपी पानी नहीं भर जाता है। उसी तरह विद्यार्थी भी अगर नकारात्मकता को हावी होने देंगे तो डूबना तय है। उन्होंने रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही ताकि पढ़ाई के बाद कोई बेरोजगार न रहे। कार्यक्रम के समापन पर एमपीएड के छात्र और इंडियन आइडल प्रतिभागी रहे छात्र आदित्य प्रताप यादव ने भजन की प्रस्तुति दी।
अचानक बदल दिया गया क्लास का टॉपिक
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. नीरज जैन ने उनसे विशेेष रूप से शारीरिक शिक्षा के विद्यार्थियों की क्लास लेने को कहा था। चूंकि वे वाणिज्य के शिक्षक हैं इसलिए डॉ. जैन ने उन्हें एक किताब भी दी थी। यहां आने पर पता चला कि क्लास का टॉपिक बदलकर ‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ हो गया है। इसलिए उन्होंने दोनों विषयों पर विद्यार्थियों की क्लास ली।

100वें साल में लविवि को मिले विशेष दर्जा
लूटा की ओर से उप-मुख्यमंत्री को इस मौके पर एक मांगपत्र भी सौंपा गया। इसमें विवि को 100वें साल में प्रवेश करने पर विशेष दर्जा देने की मांग की गई। लविवि नवंबर में 100वें साल में प्रवेश करने जा रहा है। खराब आर्थिक स्थिति से उबरने के लिए कई बार इसे केंद्रीय विवि का दर्जा देने की मांग उठती रही है। केंद्रीय विवि का दर्जा लेने के लिए सबसे पहले राज्य का अनापत्ति प्रमाणपत्र चाहिए होता है, जिसके लिए प्रदेश सरकार कतई तैयार नहीं है। इसलिए शिक्षक संघ ने विवि को विशेष दर्जा देकर विकसित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed