फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM said: The world gave us war and India gave us Buddha, peace can be achieved only by following their

डिप्टी सीएम केशव मौर्य: दुनिया ने हमें युद्ध दिया और भारत ने बुद्ध, उन्हीं के मार्ग पर चलकर मिल सकती है शांति

Sat, 30 Nov 2024 08:52 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 30 Nov 2024 08:52 PM IST
सार

Deputy CM Keshav Prasad Maurya: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि  भगवान बुद्ध, त्याग, तपस्या, सेवा और समर्पण का पर्याय हैं। आज पूरा विश्व महात्मा बुद्ध के विचारों पर चलने की अपील कर रहा है।
 

विज्ञापन
Deputy CM said: The world gave us war and India gave us Buddha, peace can be achieved only by following their
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश शांति का मार्ग अपनाने पर जोर देते हैं, उनके उपदेश आज की तनावभरी जिंदगी तथा विश्व शांति के लिए और अधिक प्रसांगिक है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा  कि हमारे प्रधानमंत्री न केवल शांति का संदेश दे रहे हैं बल्कि उस पर अमल भी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया ने युद्ध दिया और भारत ने बुद्ध दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जहां तथागत के शिष्य होंगे वहां शांति होगी, विपश्यना होगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, प्रत्येक परिवार में भगवान बुद्ध का एक अनुयायी होना चाहिए। अगर शांति, विकास, रोजगार चाहिए तो बुद्धं शरणं से उत्तम कोई दूसरा मार्ग नहीं है। केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को लखनऊ  की ग्राम पंचायत मवई पड़ियाना स्थित शाक्यमुनि बुद्ध विहार एवं भिक्षु प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित श्रामेरण प्रशिक्षण शिविर एवं धम्म देशना (मेडिटेशन) के समापन समारोह को  बतौर मुख्य अतिथि संबोधित  कर रहे थे।

विज्ञापन

समर्पण का पर्याय हैं भगवान बुद्ध

Deputy CM said: The world gave us war and India gave us Buddha, peace can be achieved only by following their
केशव प्रसाद मौर्य का किया गया सम्मान। - फोटो : अमर उजाला।

मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध, त्याग, तपस्या, सेवा और समर्पण का पर्याय हैं। आज पूरा विश्व महात्मा बुद्ध के विचारों पर चलने की अपील कर रहा है। पूरा संसार भारत को शांतिप्रिय एवं सद्भावना का दूत मानता है। तथागत भगवान बुद्ध के जीवन और दिखाए गए सत्य, अहिंसा, प्रेम व करुणा के मार्ग से 'विश्व- शांति एवं राष्ट्र- निर्माण' की प्रेरणा दुनिया को हमेशा मिलती रहेगी।

 मौर्य ने कहा कि केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार प्रदेश में भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों जैसे सारनाथ, कुशीनगर, श्रावस्ती, कपिलवस्तु, कौशाम्बी और संकिसा का निरन्तर विकास कर रही है। कौशाम्बी में विपश्यना केन्द्र निर्माण की तैयारी प्रगति के अंतिम चरण में है। इसके अलावा मठ और स्तूपों के विकास के साथ-साथ पर्यटक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने तीन बातों पर जोर दिया था, जिसमें इच्छाओं का त्याग, क्रोध पर नियंत्रण तथा ज्ञान का विस्तार शामिल है। उनके उपदेशों पर अमल करते हुए जीवन में उतारने की आवश्यकता है। सरकार आम लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप हर कदम पर साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed