फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM said: PM Modi was the architect of Advani's Rath Yatra

डिप्टी सीएम बोले: आडवाणी की रथयात्रा के सूत्रधार थे पीएम मोदी, तभी रख दी गई थी मंदिर निर्माण की नींव

Tue, 26 Dec 2023 07:33 PM IST
रोहित मिश्र संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 26 Dec 2023 07:33 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को उनकी जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि अटल जी ने कहा था जब हमें पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा तो रामलला का भव्य मंदिर बनेगा और धारा 370 भी हटाई जाएगी। अटल जी के इन दोनों सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने साकार किया है।

विज्ञापन
Deputy CM said: PM Modi was the architect of Advani's Rath Yatra
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे की तैयारियों के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 30 दिसंबर तक यहीं पर कैंप करेंगे। संभवत: ऐसा पहली बार होगा जब डिप्टी सीएम के तौर पर वह किसी बड़े आयोजन के लिए एक जिले में छह दिनों तक प्रवास कर रहे हैं। वे सोमवार की सुबह ही अयोध्या पहुंच गए थे।

विज्ञापन


अयोध्या धाम को स्वच्छ नगरी बनाने के लिए उन्होंने झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने अनवरत चलने वाले स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए नगरवासियों का आह्वान किया। बोले- अयोध्या को विश्व स्तरीय नगरी का स्वरूप दिया जाना है। इसके लिए सबसे पहले इसे स्वच्छ बनाना होगा। यह काम सिर्फ सरकारी विभागों के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है। हर अयोध्यावासी को अपनी भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने नारा दिया जहां जन्मे राम, स्वच्छ रहे वह अयोध्या धाम। मौर्य ने मंगलवार को एयरपोर्ट पर रनवे, कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। अफसरों से अब तक की तैयारियों और नागरिक सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन


आडवाणी की रथयात्रा के सूत्रधार मोदी
सर्किट हाउस में उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी की अगुवाई में 23 सितंबर वर्ष 1990 को सोमनाथ से अयोध्या के लिए यात्रा निकली थी। इस यात्रा के सूत्रधार प्रधानमंत्री मोदी ही थे। इस यात्रा को समस्तीपुर, बिहार में रोक दिया गया। 30 अक्तूबर वर्ष 1990 को कारसेवा हुई और ढांचे के ऊपर भगवा लहराया गया। इसमें कई कारसेवकों ने अपना बलिदान दिया। आंदोलन के नायक अशोक सिंघल भी कारसेवा में घायल हुए। एक तरह से मंदिर निर्माण की नींव तभी रख दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 22 जनवरी की शुभ घड़ी 500 साल बाद आ रही है। रामलला अपने जन्म स्थान पर विराजमान होंगे। इतना रोमांचित हूं कि वर्णन करने के लिए शब्द नहीं हैं। एक रामभक्त और राष्ट्रभक्त के रूप में देश और दुनिया के रामभक्तों की ओर से मुख्य यजमान के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। इसके लिए अनगिनत पूर्वजों और रामभक्तों ने बलिदान दिया है। कितने कारसेवक गोलियों से भून दिए गए। कितनों को जेल भेजा गया। लाठी बरसाई गईं। तब किसी ने नहीं सोचा था कि अपनी आंखों से रामलला की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण देख पाएंगे ।

अटल जी ने भी कहा था... पूर्ण बहुमत आने पर बनेगा राम मंदिर
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को उनकी जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि अटल जी ने कहा था जब हमें पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा तो रामलला का भव्य मंदिर बनेगा और धारा 370 भी हटाई जाएगी। अटल जी के इन दोनों सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने साकार किया है। जब हमारे लोकसभा में दो सांसद थे, तब कांग्रेस उपहास उड़ाती थी। तब भी अटल जी ने कहा था आज तुम हंस रहे हो, कल देश तुम पर हंसेगा।


तैयारियों को देखने एयरपोर्ट पहुंचे डिप्टी सीएम
 प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। यहां अफसरों से अब तक की तैयारियों की जानकारी ली। डिप्टी सीएम ने एयरपोर्ट के रनवे के साथ इसके कार्यालय का निरीक्षण किया। एयरपोर्ट पर नागरिक सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वह प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर एयरपोर्ट पर अब तक की गई तैयारी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके साथ प्रशासन, एयरपोर्ट के अफसर सहित इससे जुड़े लोग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed