यूपी: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, बोले- जरूर कराएं वैक्सीनेशन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया कि आज कोविड-19 से बचाव हेतु लखनऊ के सिविल अस्पताल में सपरिवार कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट किया कि 'सर्वे संतु निरामया।'
उन्होंने आगे ट्वीट किया कि आज कोविड-19 से बचाव हेतु लखनऊ के सिविल अस्पताल में सपरिवार कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। आप सभी प्रदेश वासियों से अनुरोध है कि आप वैक्सिनेशन जरूर कराएं और दूसरों को भी इसके लिए जरूर प्रेरित करें।
"सर्वे संतु निरामयाः"
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) April 26, 2021
आज कोविड-19 से बचाव हेतु लखनऊ के सिविल अस्पताल में सपरिवार कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।
आप सभी प्रदेश वासियों से अनुरोध है कि आप वैक्सिनेशन जरूर कराएं और दूसरों को भी इसके लिए जरूर प्रेरित करें। #VaccinesWork #VaccineFor18Plus pic.twitter.com/jJSYFEVHWR
संक्रमण दर में 1.30 फीसदी की गिरावट
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर में 1.30 फीसदी की गिरावट हुई है। शनिवार को संक्रमण की दर 16.81 फीसदी थी, जो रविवार को 15.51 फीसदी पाई गई। रविवार को 35,614 नए मरीज मिले हैं, जबकि 25,633 डिस्चार्ज हुए हैं। 208 मरीजों की मौत हुई है और 2,97,616 एक्टिव केस हैं।
पूरे प्रदेश में सर्वाधिक मरीज लखनऊ में मिल रहे हैं। रविवार को यहां 5187 नए मरीज मिले। प्रयागराज में 1395, कानपुर नगर में 2153, वाराणसी में 2057, मेरठ में 1625, गौतमबुद्ध नगर में 1310, गोरखपुर में 996 ,गाजियाबाद में 714, बरेली में 284 ,झांसी में 1021, मुरादाबाद में 607 ,आगरा में 430 ,मुजफ्फरनगर में 660, सहारनपुर में 558, बलिया में 350, अलीगढ़ में 379 ,लखीमपुर में 805, जौनपुर में 569, गाजीपुर में 620, रायबरेली में 404, शाहजहांपुर में 566, चंदौली में 408, आजमगढ़ में 439, सुल्तानपुर में 568, सोनभद्र में 475, गोंडा में 328 ,बिजनौर में 537 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 400 से कम मरीज पाए गए हैं। सबसे कम 48 मरीज कासगंज में पाए गए हैं, जबकि हाथरस में 53 मरीज मिले हैं।