फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya meeting in PWD office.

पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में बेवजह प्रस्ताव रोके तो होगी कार्रवाई : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Wed, 08 Jan 2020 04:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 08 Jan 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya meeting in PWD office.
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सड़कों और पुलों के लिए आवंटित धनराशि का शीघ्र उपयोग करने का निर्देश दिया है। इसके लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने और उसकी हर सप्ताह समीक्षा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यालय स्तर पर अनावश्यक रूप से प्रस्ताव रोकने वाले कार्मिकों के खिलाफ कड़ी की कार्रवाई की जाएगी। उप मुख्यमंत्री मंगलवार को लोक निर्माण विभाग स्थित तथागत सभागार में समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुनरीक्षित लागत के एस्टीमेट जोन में न भेजकर सीधे मुख्यालय में भेजे जाएं। यहां परीक्षण कराकर शीघ्र प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। मुख्यालय पर कोई प्रस्ताव एक सप्ताह से अधिक न रुके। प्रयागराज से वाराणसी तक कांवड़ पथ बनाने की कार्य योजना चालू वित्त वर्ष में ही मंजूर कराने पर जोर दिया। ताकि, सावन में लोगों को सहूलियत हो।
विज्ञापन


बेरोजगार युवा सिविल इंजीनियरों को विभाग में ठेकेदारी के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी की भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए भी कहा। टोल फ्री नंबर 1800 121 5707 और वाट्सएप नंबर 7991995566 पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण मार्गों के सुधार एवं निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर चलाने के लिए कहा। माइक्रो सर्फेसिंग तकनीक के माध्यम से सड़कें बनाने पर जोर दिया। पांच किलोमीटर तक के 7 मीटर चौड़े अवशेष मार्गों को शीघ्र पूरा करने के लिए भी निर्देश दिए। हर खंड में एक सिंगल यूज वेस्ट प्लास्टिक मार्ग और हर्बल मार्ग बनाए जाने की जरूरत भी बताई। डाक बंगलों में सुधार और उनकी संख्या बढ़ाए जाने के लिए कहा।

स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स जल्द

केशव ने कहा कि पीडब्ल्यूडी के स्टेट हाईवे और जिन मार्गों पर बड़े कॉमर्शियल वाहनों का आवागमन ज्यादा है, वहां कामर्शियल वाहनों से टोल टैक्स लेने की कार्ययोजना शीघ्र बनाई जाए। मौर्य ने निर्देश दिया कि सेतु निगम के निर्मित पुलों की मरम्मत का काम सेतु निगम ही कराएगा। आगामी 10 वर्षों की आवश्यकताओं को देखते हुए सड़क परियोजनाएं बनाने के लिए उच्चस्तरीय कमेटी बनाने के लिए भी कहा है।

सम्मानित किए जाएंगे यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ योजना के तहत यूपी बोर्ड के टॉप-20 छात्र-छात्राओं के घरों व स्कूल तक सड़क बनाने का कार्य तो किया ही जा रहा है, अगले वित्त वर्ष से सीबीएसई और आईसीएसई के टॉप 10 विद्यार्थियों के घरों व स्कूल तक भी सड़कें बनाई जाएंगी।

इस शैक्षिक वर्ष के टॉप-20 विद्यार्थियों को जनवरी-2020 के आखिरी सप्ताह में मुख्यालय पर बुलाकर सम्मानित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव, पीडब्ल्यूडी नितिन रमेश गोकर्ण, सचिव समीर वर्मा, विशेष सचिव बृजेश कुमार त्यागी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed