{"_id":"5f1fc62c5c9cb93f8461bc19","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का श्रेय प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी को: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का श्रेय प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी को: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
Tue, 28 Jul 2020 12:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 28 Jul 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन किए और मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन
उन्होंने फेसबुक लाइव में कहा कि लंबे संघर्ष और बड़े सौभाग्य से यह समय आया है जब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए हजारों लोगों ने संघर्ष किया। सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई और अब करोड़ों राम भक्तों का सपना साकार होने जा रहा है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ने कारसेवकपुरम् में साधु-संतों से मुलाकात की। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास से मिलकर उन्हें मंदिर निर्माण के लिए अपनी तरफ से एक लाख 51 हजार रुपये का चेक दिया। इसके अलावा उन्होंने अपनी पत्नी व बच्चों की तरफ से दो लाख 51 हजार व अपने माता-पिता की तरफ से भी एक लाख 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया।
उपमुख्यमंत्री अफसरों व साधु संतों के साथ पांच अगस्त को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है जब लंबे समय और कड़े संघर्षों के बाद राम मंदिर का सपना साकार होने जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस मौके पर सभी लोग पांच अगस्त को दीप जलाकर दीवाली मनाएं।
बता दें कि पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन के लिए तैयारियां की जा रही हैं। भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस मौके पर कई राज्यों के मुख्यमंत्री व विशेष मेहमान मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी तैयारियों का जायजा लेने के लिए पिछले शनिवार को यहां आ चुके हैं। अफसरों व साधु-संतों के समूह पांच अगस्त की तैयारियों को लेकर व्यस्त है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि भूमि पूजन का समय करीब 500 वर्षों के इंतजार व संघर्ष के बाद आया है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर निर्माण का सर्वोत्तम मुहूर्त है।