{"_id":"5b6720e84f1c1b49778b63f3","slug":"deputy-cm-keshav-maurya-inaugurated-roads-to-up-board-toppers-villege","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम ने निभाया 'अमर उजाला' के कार्यक्रम में मेधावियों से किया वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम ने निभाया 'अमर उजाला' के कार्यक्रम में मेधावियों से किया वादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 05 Aug 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह को किया गया सम्मानित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को 939 करोड़ रुपये की 438 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। ये सभी परियोजनाएं लोक निर्माण विभाग की हैं। अधिकतर परियोजनाएं लखनऊ मंडल की हैं। इसके अलावा 4350 करोड़ रुपये लागत की ‘सबका साथ-सबका विकास ग्राम सड़क योजना’ का शुभारंभ भी किया गया।
विज्ञापन
लखनऊ महानगर में 414 करोड़ रुपये लागत के चार एलीवेटेड मार्गों का भी शिलान्यास किया गया। इनकी कुल लंबाई 6 किलोमीटर होगी। लखनऊ मंडल के 304 कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण भी हुआ। इन कामों की कुल लागत 399 करोड़ रुपये है। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों के उत्थान के लिए वर्ष 2001 और वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सभी राजस्व गांवों और ढाई सौ से अधिक आबादी वाले मजरों को जोड़ने की योजना की भी घोषणा की गई। इसे ‘सबका साथ-सबका विकास ग्राम सड़क योजना’ नाम दिया गया है। योजना को अगले दो साल में अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
सके तहत दो लेन या उससे चौड़ी सड़कों के पांच किमी दायरे में स्थित गांवों को पक्के संपर्क मार्गों से जोड़ा जाएगा। वर्ष 2001 की जनगणना में ढाई सौ से अधिक आबादी वाले 1361 गांवों को संपर्क मार्गों से जोड़ने पर 925 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह से वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, 250 से ज्यादा आबादी वाले राजस्व ग्रामों को संपर्क मार्गों से जोड़ने पर 1800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना में चयनित 914 गांवों में से संपर्क मार्गों से वंचित 35 गांवों तक सड़कें पहुंचाई जाएंगी। इन 914 गांवों के 500 से अधिक आबादी के मजरों तक पक्की सड़क पहुंचाने की घोषणा भी की गई।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रदेश सरकार ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों के घरों तक पक्की सड़कें पहुंचाने का वादा भी पूरा कर दिया। कुल 112 विद्यार्थियों के घरों तक पक्की सड़कें पहुंचाने की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया गया। इसकी घोषणा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘अमर उजाला’ मेधावी सम्मान समारोह में की थी।
मौर्य ने कहा कि मेधावी छात्रों के घरों तक बनने वाली इन सड़कों को ‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ’ नाम दिया गया है। कार्यक्रम में वर्ष 2017 के 24 मेधावी छात्रों के घरों तक निर्मित मार्गों का लोकार्पण किया गया।
इनकी कुल लागत 6.7 करोड़ रुपये है। वर्ष 2018 के 88 टॉपर्स छात्रों के घरों तक मार्गों के निर्माण व मरम्मत कार्र्यों का शिलान्यास किया गया। इसकी कुल लागत 23 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड के साथ-साथ माध्यमिक संस्कृत बोर्ड के टॉपर्स के घरों तक भी गौरव पथ बनाए जाएंगे।