{"_id":"631068bcc03a1e7bba0be421","slug":"deputy-cm-brajesh-pathak-visits-gonda-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जिला अस्पताल में डिप्टी सीएम को नहीं मिले डॉक्टर, बाहर तड़पती रही मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जिला अस्पताल में डिप्टी सीएम को नहीं मिले डॉक्टर, बाहर तड़पती रही मरीज
Thu, 01 Sep 2022 01:39 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:39 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गोंडा में दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने जिला अस्पताल का दौरा किया तो यहां पर अव्यवस्थाओं ने सारी कलई खोल दी। यहां तक कि मरीज तड़पती रही उसे देखने के लिए कोई डॉक्टर तक मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
गोंडा जिला अस्पताल में मरीज का हालचाल लेते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के जिला अस्पताल निरीक्षण में स्वास्थ्य विभाग की अव्यवस्थाओं की कलई खुल गई। डिप्टी सीएम के कहने पर भी करीब दस मिनट तक कोई डॉक्टर मरीज के इलाज के लिए नहीं पहुंचा। जो डॉक्टर डिप्टी सीएम की अगुवाई कर रहे थे उनके पास आला तक नहीं था।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम के आगमन के पहले जिला अस्पताल में आनन फानन में व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर स्वास्थ्य अधिकारी मुख्य गेट पर गुलदस्ता लिए खड़े थे। ब्रजेश पाठक गाड़ी से पहले ही उतर कर इमरजेंसी गेट पर स्ट्रेचर पर तड़पर रही कुसुम देवी को देखने पहुंच गए।
विज्ञापन
परिजनों से कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि चार घंटे वार्ड में थे। कोई डॉक्टर देखने तक नहीं आया। डिप्टी सीएम को मरीज के पास देखकर स्वागत में खड़े अधिकारी दौड़कर आए लेकिन किसी के पास आला भी नहीं था।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम के साथ मरीज को मेडिकल वार्ड में ले जाया गया। जहां न बीपी मापने की मशीन थी, न ही ईसीजी करने की व्यवस्था, जिसको देख डिप्टी सीएम आग बबूला हो गए। प्रमुख अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए तुंरत डीएम, सीडीओ, सीएमओ व अधीक्षक को अलग कमरे में बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। नर्स ड्यूटी रूम का दरवाजा बंद कर करीब आधे घंटे तक अधिकारियों की क्लास ली।