{"_id":"6937d7292ea63b6a83078f80","slug":"deputy-cm-brajesh-pathak-reached-rae-bareli-attacked-the-gandhi-family-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक: गांधी परिवार पर बोला हमला, कहा- अभी भी खुद को सत्ता में मानते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक: गांधी परिवार पर बोला हमला, कहा- अभी भी खुद को सत्ता में मानते हैं
Tue, 09 Dec 2025 01:39 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:39 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार को रायबरेली दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने गांधी परिवार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार अब भी खुद को सत्ता में मानता है और राजा की तरह व्यवहार करता है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार को रायबरेली पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय अटल भवन में संगठनात्मक कार्यों के साथ एसआईआर की समीक्षा की। मीडिया से बातचीत में प्रमुख विपक्षी दल पर निशाना साधा। कहा कि कोई भी घुसपैठिया मतदाता सूची में न रहे, यह हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
यह बैठक आगामी चुनावों के मद्देनजर बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई। प्रियंका गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि गांधी परिवार आज भी अपने आपको सत्ता में मानता है और वे राजा की तरह व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में बंटवारे की जिम्मेदार नेहरू-गांधी परिवार ही है। उन्होंने दावा किया कि अब जनता ने गांधी परिवार को नकार दिया है। कफ सिरप मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। सरकार इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन