{"_id":"62ea16ec986cbe0329388d98","slug":"deputy-cm-brajesh-pathak-praises-mayawati-for-supporting-nda-candidate-for-vice-president-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति चुनाव: मायावती ने एनडीए उम्मीदवार का किया समर्थन, ब्रजेश पाठक बोले- बहन जी का आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराष्ट्रपति चुनाव: मायावती ने एनडीए उम्मीदवार का किया समर्थन, ब्रजेश पाठक बोले- बहन जी का आभार
Wed, 03 Aug 2022 10:51 PM IST
ishwar ashish
एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 Aug 2022 10:51 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को ट्वीट कर उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन देने का एलान किया है। इसके लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उनका आभार जताया है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उपराष्ट्रपति के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन करने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती का आभार जताया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बहन जी ने हमेशा से वंचित वर्ग की आवाज उठाई है और मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू जी को सपोर्ट किया और उपराष्ट्रपति के चुनाव में जगदीप धनखड़ जी को सपोर्ट किया है इसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन जी ने हमेशा से वंचित वर्ग की आवाज उठाई है और मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू जी को सपोर्ट किया और उपराष्ट्रपति के चुनाव में जगदीप धनखड़ जी को सपोर्ट किया है इसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करता हूं: ब्रजेश पाठक,उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश pic.twitter.com/jjRfpmnORF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 3, 2022
भाजपा को फिर मिला मायावती का साथ
भाजपा को फिर से मायावती का साथ मिला है। हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में भी मायावती ने एनडीए प्रत्याशी को समर्थन दिया था। अब उपराष्ट्रपति चुनाव में भी उन्होंने एनडीए उम्मीदवार को ही समर्थन देने की घोषणा की है। राष्ट्रपति चुनाव में मायावती ने जब एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मु को समर्थन देने की घोषणा की तो कहा कि उनका किसी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर वह केवल इसलिए मुर्मु को समर्थन दे रहीं हैं क्योंकि वह आदिवासी वर्ग की महिला हैं। अब उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में भी उन्होंने एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन देकर सभी को चौंका दिया। हालांकि उन्होंने इसे भी अपने मूवमेंट को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय बताया।
सपा साधेगी निशाना
मायावती के इस निर्णय पर सपा ने निशाना साधने की तैयारी शुरू कर दी है। खास तौर से मुस्लिमों को यह संदेश देने की कोशिश की जाएगी कि मायावती पूरी तरह से भाजपा के साथ हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव में उनकेउम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा से यह बात बिल्कुल साफ हो गई है। दरअसल आजमगढ़ में हुए लोकसभा उपचुनाव में बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली को भी मुस्लिमों का काफी वोट मिला। इसी का परिणाम रहा कि वहां सपा चुनाव हार गई। उधर गुड्डू को काफी वोट मिलने से बसपा को आस जगी कि लोकसभा चुनाव में वह अधिक से अधिक मुस्लिमाें को जोड़ने का प्रयास करेगी। इसमें सफलता मिल सकती है लेकिन इस निर्णय के बाद सपा, कांग्रेस आदि बसपा की घेराबंदी से चूकने वाले नहीं हैं। खास तौर से मुस्लिमों तक अपनी बात जरूर पहुंचाई जाएगी।