फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Brajesh Pathak praises Mayawati for supporting NDA candidate for Vice President election.

उपराष्ट्रपति चुनाव: मायावती ने एनडीए उम्मीदवार का किया समर्थन, ब्रजेश पाठक बोले- बहन जी का आभार

Wed, 03 Aug 2022 10:51 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Aug 2022 10:51 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को ट्वीट कर उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन देने का एलान किया है। इसके लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उनका आभार जताया है।

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak praises Mayawati for supporting NDA candidate for Vice President election.
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उपराष्ट्रपति के चुनाव में एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का समर्थन करने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती का आभार जताया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बहन जी ने हमेशा से वंचित वर्ग की आवाज उठाई है और मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू जी को सपोर्ट किया और उपराष्ट्रपति के चुनाव में जगदीप धनखड़ जी को सपोर्ट किया है इसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करता हूं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा को फिर मिला मायावती का साथ
भाजपा को फिर से मायावती का साथ मिला है। हाल ही  में हुए राष्ट्रपति चुनाव में भी मायावती ने एनडीए प्रत्याशी को समर्थन दिया था। अब उपराष्ट्रपति चुनाव में भी उन्होंने एनडीए उम्मीदवार को ही समर्थन देने की घोषणा की है। राष्ट्रपति चुनाव में मायावती ने जब एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मु को समर्थन देने की घोषणा की तो कहा कि उनका किसी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर वह केवल इसलिए मुर्मु को समर्थन दे रहीं हैं क्योंकि वह आदिवासी वर्ग की महिला हैं। अब उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में भी उन्होंने एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को समर्थन देकर सभी को चौंका दिया। हालांकि उन्होंने इसे भी अपने मूवमेंट को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय बताया।

सपा साधेगी निशाना
मायावती के इस निर्णय पर सपा ने निशाना साधने की तैयारी शुरू कर दी है। खास तौर से मुस्लिमों को यह संदेश देने की कोशिश की जाएगी कि मायावती पूरी तरह से भाजपा के साथ हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव में उनकेउम्मीदवार को समर्थन देने की घोषणा से यह बात बिल्कुल साफ हो गई है। दरअसल आजमगढ़ में हुए लोकसभा उपचुनाव में बसपा प्रत्याशी गुड्डू जमाली को भी मुस्लिमों का काफी वोट मिला। इसी का परिणाम रहा कि वहां सपा चुनाव हार गई। उधर गुड्डू को काफी वोट मिलने से बसपा को आस जगी कि लोकसभा चुनाव में वह अधिक से अधिक मुस्लिमाें को जोड़ने का प्रयास करेगी। इसमें सफलता मिल सकती है लेकिन इस निर्णय के बाद सपा, कांग्रेस आदि बसपा की घेराबंदी से चूकने वाले नहीं हैं। खास तौर से मुस्लिमों तक अपनी बात जरूर पहुंचाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed