{"_id":"64bc072a8bb8f56c4d094203","slug":"deputy-cm-brajesh-pathak-participate-plantation-event-in-sgpgi-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सघन पौधरोपण: लखनऊ पीजीआई में हुआ पौधरोपण, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सघन पौधरोपण: लखनऊ पीजीआई में हुआ पौधरोपण, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहे मौजूद
Sat, 22 Jul 2023 10:14 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:14 PM IST
सार
शनिवार को पूरे यूपी में पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। लखनऊ पीजीआई में हुए एक आयोजन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौजूद रहे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरे यूपी में हुए सघन पौधरोपण अभियान के तहत SGPGI कैम्पस में उत्तर प्रदेश वन विभाग, ITBP के साथ वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य वन सरंक्षक श्रीमती रेणु सिंह , DFO रवि सिंह और पीजीआई के निदेशक आरके धीमान, इंडो अमेरिकन चेम्बर ऑफ़ कामर्स के अध्यक्ष मुकेश सिंह तथा ITBP के श्याम मेहरोत्रा अपने वरिष्ठ अधिकारी गण के साथ मौजूद रहे। ब्रजेश पाठक को गार्ड ऑफ़ ऑनर आईटीबीपी के जवानों द्वारा दिया गया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री द्वारा पूजा करके ज़राकुश, एलोवीरां, शरीफा बालेनखीरा के पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व और निर्देश में पूरे प्रदेश में आज तीस करोड़ पौधे रोपे गए जो पर्यावरण की दृष्टि से बहुत ही उत्तम है। यह पौधे प्रदेश की हरियाली को बढ़ाने में मदद करेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश वन विभाग की मुख्य वन संरक्षक रेणु सिंह, डीएफ़ओ लखनऊ रवि सिंह, अपर प्रधान संरक्षक राम कुमार ने इस कार्य की सराहना की।
विज्ञापन