{"_id":"691f81bc5d8d35360d0cc5f4","slug":"deputy-cm-angry-over-closure-of-testing-at-chc-lucknow-news-c-13-knp1002-1480815-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीएचसी पर जांच बंद होने से डिप्टी सीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीएचसी पर जांच बंद होने से डिप्टी सीएम नाराज
विज्ञापन
लखनऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड जांच बंद होने के मामले को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है। मशीनें खराब होने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सीएमओ से हफ्ते भर में रिपोर्ट मांगी है।
सीएमओ के अधीन 20 सीएचसी का संचालन हो रहा है। 11 सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड मशीन हैं, जिनमें से सात पर ही जांच हो रही है। चार सीएचसी पर मशीन बंद पड़ी है। इससे मरीजों को जांच करवाने के लिए निजी केंद्र जाना पड़ रहा है।
मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। नए व आधुनिक उपकरण लगाए जा रहे है। पुराने उपकरणों की मरम्मत के लिए पर्याप्त बजट दिया गया है। इसके बावजूद लापरवाही बरती जा रही है, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की कमी को भी चिंताजनक बताया।