{"_id":"5e1865048ebc3e87e75c2714","slug":"deputy-chief-minister-dinesh-sharma-raebareli-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिया और जेएनयू में साजिश के तहत नागरिकता कानून का किया जा रहा विरोध: डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामिया और जेएनयू में साजिश के तहत नागरिकता कानून का किया जा रहा विरोध: डिप्टी सीएम
Fri, 10 Jan 2020 05:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 10 Jan 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि जामिया मिलिया इस्लामिया व जवाहर लाल नेहरू जैसे विश्वविद्यालयों में एक साजिश के तहत नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया जा रहा है। इस बहाने पूरे देश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है लेकिन ऐसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश में जिन लोगों ने उपद्रव किया उनकी संपत्ति जब्त कर नुकसान की भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री रायबरेली दौरे पर थे और नागरिकता कानून के समर्थन में आयोजित पथ संचलन में भी शामिल हुए और समर्थकों के साथ पैदल मार्च किया।
उन्होंने कहा कि यह कानून देश की एकता, सौहार्द्र और समन्वय के लिए बेहद जरूरी है पर दुष्प्रचार के कारण कुछ लोग इसके खिलाफ प्रदर्शनों में शामिल हो गए। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम लोगों को सच बताएं जिसके लिए पैदल मार्च और जनसभा का आयोजन किया गया। हम जनता को जागरुक करने के लिए घर-घर जाकर लोगों को बता रहे हैं। यह कानून किसी के खिलाफ नहीं है बल्कि देश के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा और किसी भी मासूम को परेशान नहीं किया जाएगा। वहीं, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जेएनयू छात्रों के साथ खड़े होने पर उन्होंने कहा कि जिम्मेदार लोगों को विवादों से बचना चाहिए।
विज्ञापन