Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Depot will get 10 new buses, journey to Ramnagari will be easy

Lucknow News: डिपो को मिलेंगी 10 नई बसें, रामनगरी का सफर होगा आसान

Tue, 06 Feb 2024 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 06 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Depot will get 10 new buses, journey to Ramnagari will be easy
रायबरेली। रोडवेज के रायबरेली डिपो को 10 नई बसें मिलने वाली हैं। इसके लिए शासन से बसों के लिए डिमांड करने के निर्देश दिए गए हैं। नई बसों के मिलने के बाद एक ओर जहां यात्रियों की यात्रा आसान होगी, वहीं लंबी दूरी की रूटों पर बसों का संख्या भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


खासकर रामनगरी अयोध्या के लिए भी बसों की संख्या बढ़ जाएगी। वर्तमान में अयोध्या रूट पर 11 बसों का संचालन हो रहा है। इससे यात्रियों को बड़ी सहूलियतें मिलेंगी। प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को वर्ष 2024-25 को बजट पेश किया। बजट में रोडवेज के लिए 500 बसों की व्यवस्था की गई है। वर्तमान समय में रायबरेली डिपो में 151 बसें लोगों को सुगम यात्रा करवा रहीं हैं।
विज्ञापन


इसमें कई पुरानी बसें भी शामिल हैं, जिनकी वजह से कई बार यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। डिपो को नई बसें मिलने के बाद यात्रियों की सहूलियतें बढ़ जाएंगी। नई बसों के संबंध में शासन से डिमांड के निर्देश भी मिले हैं। रायबरेली डिपो से 10 बसों की डिमांड की जा रही है। इस बसों के मिलने के बाद दिल्ल, उत्तराखंड सहित अन्य बड़े रूटों पर यात्रा और सुगम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या के लिए भी बसों की संख्या बढ़ जाएंगी। एआरएम एमएल केसरवानी का कहना कि 10 नई बसें मिल जाएंगी तो सुविधाएं और बढ़ाने में राहत मिलेगी। अयोध्या रूट पर भी जरूरत के हिसाब से बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

नई बसों की घोषणा से रोडवेज के यात्रियों में खुशी
रोडवेज में नई बसों की संख्या बढ़ाने पर यात्रियों ने खुशी जताई है। शहर निवासी अरशद पठान और अजहर आलम का कहना है कि लखनऊ और कानपुर मार्गों पर नई बसों का संचालन कराया जाए। इन रूटों पर रोजाना सबसे अधिक यात्री आते-जाते हैं।

सरकार ने नई बसें देकर यात्रा को और सुगम करने का काम किया है। बछरावां निवासी महेंद्र कुमार व मुन्ना गुप्ता का कहना है कि नई व अच्छी बसों के बढऩे से यात्रा करने में दिक्कत नहीं होती है। इससे रोडवेज का राजस्व बढऩे के साथ यात्रियों राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed