{"_id":"64b1909beb27e2afda0ce8cd","slug":"deployment-of-eight-new-bdos-work-will-speed-up-raebareli-news-c-101-1-slko1033-918-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आठ नए बीडीओ की तैनाती, काम में आएगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आठ नए बीडीओ की तैनाती, काम में आएगी तेजी
Fri, 14 Jul 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। कई वर्षों से खंड विकास अधिकारियों की कमी से जूझ रहे ब्लॉकों को राहत मिल गई है। अब तक 18 ब्लॉकों की जिम्मेदारी नौ बीडीओ पर थी। इससे ब्लॉकों में काम प्रभावित हो रहा था। शासन से आठ नए बीडीओ मिलने के बाद संख्या 16 हो गई है। शुक्रवार को डीडीओ ने नए बीडीओ को ब्लॉकों में तैनाती कर दी। तीन खंड विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र भी बदल दिए गए हैं।
जिले में खंड विकास अधिकारियों की अब तक कमी होने के कारण एक-एक बीडीओ को दो या तीन ब्लॉकों का काम देखना पड़ रहा था। ऐसी स्थिति में ब्लॉकों में सुचारू रूप से काम नहीं हो पा रहा था। जिले में मात्र नौ बीडीओ की तैनाती थी। शासन स्तर से जिले को आठ नए बीडीओ मिले हैं, जबकि पहले से यहां तैनात एक बीडीओ का दूसरे जिले के लिए तबादला हो गया। नए बीडीओ के आने के बाद शुक्रवार को डीडीओ ने खंड विकास अधिकारियों को ब्लॉकों में तैनात कर दिया।
जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि गैर जिले से आए कामरान नेमानी को ऊंचाहार का नया बीडीओ बनाया गया है। साबिर अनवर को बीडीओ शिवगढ़, वीरेंद्र प्रताप वर्मा को बीडीओ छतोह की जिम्मेदारी दी गई है। वर्षा सिंह को महराजगंज का बीडीओ बनाने के साथ ही शिवगढ़ के मनरेगा के काम की भी जिम्मेदारी दी गई है। बछरावां के बीडीओ शिव बहादुर सिंह से शिवगढ़ के मनरेगा का चार्ज लेने के आदेश दिए गए हैं। सपना अवस्थी को लालगंज का नया खंड विकास अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा संदीप सिंह को अमावां, गौरी राठौर को राही, धीरेंद्र त्रिपाठी को डीह का बीडीओ बनाया गया है।
विज्ञापन
अब तक बीडीओ शिवगढ़ शिव कुमार को हरचंदपुर का नया खंड विकास अधिकारी बनाया गया है। ऊंचाहार के बीडीओ रहे हरिश्चंद्र गुप्ता जगतपुर का काम देखेंगे। लालगंज बीडीओ डॉ. अंजूरानी वर्मा को खीरों ब्लॉक का बीडीओ बनाया गया है। डीसी मनरेगा को दीनशाह गौरा के मनरेगा का भी अतिरिक्त काम दिया गया है। अब तक डीडीओ अरुण कुमार यह काम देख रहे थे। सभी को तत्काल जॉइन करने काम शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।