फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dental department exam result declared

दंत संकाय का परीक्षा परिणाम घोषित

Sat, 19 Oct 2019 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
dental department exam result declared
दंत संकाय का परीक्षा परिणाम घोषित, जल्द तय होेंगे मेडल
विज्ञापन

केजीएमयू : 11 बजे के बजाय साढ़े नौ बजे से शुरू होगा दीक्षांत समारोह
केजीएमयू के दंत संकाय का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। इस संकाय के मेडल भी दो से तीन दिन में तय कर लिए जाएंगे। पहले दीक्षांत समारोह सुबह 11 बजे से होना तय था। अब इसे सुबह साढे़ नौ बजे कर दिया गया है। समारोह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में होगा।

केजीएमयू के दीक्षांत समारोह में इस बार 44 मेडल दिए जा रहा हैं। दंत संकाय के बीडीएस और एमडीएस का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने की वजह से चार मेडल के नाम तय नहीं किए गए हैं। अब परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। जल्द ही दंत संकाय के डॉ. एचडी गुप्ता मेमोरियल गोल्ड मेडल, डॉ. गोविला गोल्ड मेडल, डॉ. जान्हवी दत्त पांडेय स्कॉलरशिप, डॉ. प्रदीप जायना गोल्ड मेडल के लिए नाम तय कर दिए जाएंगे। प्रति कुलपति प्रो. मधुमति गोयल ने बताया कि शुक्रवार को बीडीएस और एमडीएस के परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं। दंत संकाय के सभी नौ विभागों से सूची मांगी गई है। सोमवार तक नाम तय हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed