{"_id":"83e7650a87ce8462ffb44c5dfdb2aa8c","slug":"dengue-patient-found-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार में न बरतें लापरवाही,शहर में मिले डेंगू के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार में न बरतें लापरवाही,शहर में मिले डेंगू के मरीज
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 04 Sep 2015 03:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको बुखार आ रहा है तो अपने मन से दवाएं न लें और जरा भी लापरवाही न बरतें। शहर में डेंगू के तीन मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू की तरह ही डेंगू के मरीजों की जानकारी भी छिपानी शुरू कर दी है। राजधानी में अभी तक तीन मरीज सामने आए हैं।
इनमें एक केजीएमयू में एमबीबीएस छात्र, एक सरोजनी नगर का युवक और एक अमीनाबाद की महिला है। बृहस्पतिवार को उन्नाव की साजिया खान, सना खान और गोंडा के छोटू को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राजधानी के अस्पतालों में अभी तक दूसरे जनपदों के डेंगू के मरीज इलाज के लिए भर्ती किए जा रहे थे। लेकिन विभिन्न अस्पतालों में भर्ती राजधानी के मरीजों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं थी।
विज्ञापन
अगस्त महीने में केजीएमयू में भर्ती दो मरीजों की जानकारी काफी दिनों के बाद सीएमओ कार्यालय पहुंची। इस जानकारी को सीएमओ कार्यालय ने मीडिया से छिपा लिया।
विज्ञापन
हालत ये है कि सीएमओ कंट्रोल रूम के पास दो मरीजों की जानकारी ही है। अमीनाबाद की एक महिला की जानकारी अभी भी केजीएमयू ने सीएमओ कार्यालय हो उपलब्ध नहीं कराई है। ये महिला मेडिसिन विभाग में लंबे समय तक भर्ती थी।