{"_id":"0e9847108ade1ed9abff700f164e671d","slug":"dengu-in-esi-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएसआई अस्पताल ही आ गया डेंगू की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएसआई अस्पताल ही आ गया डेंगू की चपेट में
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 02 Sep 2013 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) परिसर में रहने वाले आठ लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
ये सभी ईएसआई अस्पताल महानगर के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। यही नहीं डेंगू के साथ-साथ राजधानी में जापानी इंसेफेलाइटिस और चिकनगुनिया ने भी दस्तक दे दी है।
विज्ञापन
एसजीपीजीआई में एक मरीज में जापानी इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई है। जबकि चिकनगुनिया की लक्षणों वाला मरीज आलमबाग में मिला है।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम के महानगर स्थित अस्पताल परिसर में निवासी फूलमती, चंद्रशेखर, शशिनाथ और उनका बेटे जनक लाल, श्रद्धानंद व सुनील कुमार को डेंगू होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
फूलमती ईएसआई अस्पताल की मेट्रन बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सभी मरीजों को कई दिन से बुखार आ रहा था। जब उनके खून की जांच की गई तो सभी को डेंगू से पीड़ित पाया गया।
इसके अलावा विकास नगर और शादाब कॉलोनी में भी डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को एक महिला को डेंगू की पुष्टि हुई है। उसकी प्लेटलेट्स काउंट भी सामान्य से कम पाई गई।
उधर राजधानी जापानी इंसेफेलाइटिस से पीड़ित एक मरीज मिला है। एसजीपीजीआई में इलाज करा रहे इस मरीज में जेई की पुष्टि हुई है। इसके अलावा आलमबाग इलाके में चिकनगुनिया के लक्षणों वाला एक मरीज मिला है। इस मरीज को बीते एक सप्ताह से बुखार और जोड़ों में दर्द की शिकायत है।
उधर हेल्पिंग हैंड्स वेलफेयर सोसाइटी ने रविवार को इंदिरा नगर सी ब्लॉक में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। स्वास्थ्य जांच में अधिकतर महिलाओं और बच्चों में खून और कैल्शियम की कमी पाई गई। उन्हें मौके पर दवाएं भी दी गईं।