{"_id":"39026ba2492e729313bc670083fb3318","slug":"dengu-alert-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागे सीएमओ, शहर में डेंगू का अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागे सीएमओ, शहर में डेंगू का अलर्ट जारी
लखनऊ/अतुल भारद्वाज
Updated Wed, 07 Aug 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के आठ नए मरीज सामने आने के बाद अब स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। बीमारी से निबटने के लिए सभी सरकारी और निजी अस्पताल को बीमारी से निबटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
वहीं हर नए मामले की सूचना सीएमओ कार्यालय को भिजवाने के लिए आदेश हुए हैं। सीएमओ कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक, डेंगू बुखार के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
बीमारी की गंभीरता से निबटने के लिए अस्पतालों को दवा और इलाज के साथ तैयार रहने के लिए कहा गया है। सीएमओ डॉ. एसएनएस यादव ने आदेश दिया है कि हर नए केस की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय को भेज दी जाए।
विज्ञापन
इससे योजना बनाकर उस इलाके में डेंगू से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराया जा सके। डेंगू के इलाज के लिए दवा की कोई कमी नहीं है। बलराम जिला अस्पताल के अलावा दूसरे सरकारी अस्पताल भी इस बीमारी से निबटने के लिए तैयारी कर चुके हैं।
डॉ. यादव ने लोगों से अपील की है कि घरों के पास बारिश का पानी इकट्ठा नहीं होने दें। बुखार आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। अगर आपके नजदीक कोई डेंगू का मरीज है तो उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए पहुंचाने में मदद करें।