फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demonstration of researchers under the banner of United Front

Lucknow News: बायोमेट्रिक उपस्थिति के विरोध में भूख हड़ताल की चेतावनी

Thu, 12 Sep 2024 06:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 12 Sep 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of researchers under the banner of United Front
लविवि में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शोधार्थियों का प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फोटो-
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शोधार्थियों ने बायोमेट्रिक उपस्थिति के विरोध में मार्च निकाला और प्रशासनिक भवन पर धरना प्रदर्शन किया। शोधार्थियों ने मांग की कि अगर विवि ने ऑनलाइन उपस्थिति से संबंधित इस आदेश को निरस्त न किया तो वे भूख हड़ताल करेंगे। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पीएचडी छात्रों के साथ ही आम छात्र भी शामिल हुए।

प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे प्राॅक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी ने शोधार्थियों को समझाकर धरना समाप्त कराया। इस बीच छात्रों की उनसे तीखी बहस भी हुई। छात्रों से ज्ञापन लेकर उनकी मांग को कुलपति तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान महेंद्र यादव, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रिंस प्रकाश, विशाल सिंह, तौकील गाजी, निखिल, शुभम खरवार आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed