{"_id":"686d75491c862ce2e70976db","slug":"demonstration-at-bsa-office-against-merger-of-primary-schools-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1284483-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्राथमिक विद्यालयों के विलय के खिलाफ बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्राथमिक विद्यालयों के विलय के खिलाफ बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन
Wed, 09 Jul 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालयों के विलय के खिलाफ बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन
लखनऊ। राज्य सरकार की ओर से छात्र संख्या कम होने पर प्राथमिक विद्यालयों के पेयरिंग (विलय) की नीति के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गए। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले हुए इस विरोध प्रदर्शन में शिक्षकों ने हाईकोर्ट के फैसले पर नाराजगी जताते हुए इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की इस नीति से गांवों के हजारों बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। संघ के अध्यक्ष सुधांशु मोहन ने आरोप लगाया कि “स्कूलों का विलय असल में उन्हें बंद करने की साज़िश है।” उन्होंने कहा कि इस फैसले से रसोइयों की नौकरी पर भी संकट आ गया है और हजारों पदों को समाप्त करने की तैयारी की जा रही है।
विरोध प्रदर्शन में उपस्थित शिक्षकों ने कोर्ट के फैसले पर कटाक्ष करते हुए कहा, “हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि हमारी सुनवाई उन अदालतों में न हो, जहां बोरे भरकर नोट मिलते हैं।” उन्होंने हाईकोर्ट से अपने फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा और पुरानी पेंशन बहाल करने समेत अन्य मांगों पर कार्रवाई की उम्मीद जताई। इस मौके पर मंत्री वीरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष फहीम बेग, कुलदीप यादव समेत सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।