फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   demonetisation is in favor of country says rajnath singh.

जानें, नोटबंदी से मौतों पर क्या बोले गृहमंत्री राजनाथ सिंह

Sat, 03 Dec 2016 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 Dec 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
 demonetisation is in favor of country says rajnath singh.
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि करेंसी की कमी की वजह से मौत के मामलों को ज्यादा तूल नहीं दिया जाना चाहिए। नोटबंदी का फैसला कालेधन और फर्जी करेंसी के खिलाफ खुली जंग का एलान है। लाइनों में खड़े होकर कष्ट सहने के बावजूद लोग देशहित में लिए गए इस फैसले की सर्वत्र सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन


गोमतीनगर स्टेशन पर मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब में राजनाथ ने कहा कि नोटबंदी से आतंकवादियों, नक्सलवादियों और उग्रवादियों की कमर टूट गई है। कुछ दिनों में उनकी फंडिंग के सारे स्रोत सूख जाएंगे।
विज्ञापन


नोटबंदी ऐतिहासिक, साहसिक और गरीबों के हित में किया गया फैसला है। इससे अमीर-गरीब के बीच बढ़ती खाई कम होगी। नोटबंदी से लोगों को हो रही परेशानियों पर उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने देश की जनता से अपील करके 50 दिन का समय मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकवा-शिकायत करने 50 दिन की मोहलत दें

 demonetisation is in favor of country says rajnath singh.

शिकवा-शिकायत करने वालों को 50 दिन की मोहलत देनी चाहिए। नोटों को एकत्र करने वाले, जाली नोट बनाने वाले अब पकड़े जा रहे हैं।

लाइनों में खड़े लोग देशहित के लिए कष्ट उठाने को तैयार हैं। 70 से ज्यादा लोगों की मौत पर उन्होंने कहा, ऐसे मामलों को अनावश्यक तूल नहीं देना चाहिए। धीरे-धीरे धन का फ्लो बढ़ रहा है। उन्होंने माना कि लोगों को कुछ परेशानियां हैं, लेकिन 50 दिन में सब ठीक हो जाएगा।

सेना पर भरोसा रखिए, देखते जाइए
भारत-पाक सीमा पर सैनिकों की मौत और आतंकी हमलों की घटनाएं बढ़ने पर राजनाथ ने कहा, भारतीय सेना पर भरोसा रखिए। देखते जाइए क्या होता है? आतंकवाद आज की समस्या नहीं है। इसकी शुरुआत 1980 के दशक में हुई थी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों को नकार दिया। कहा, हम किसी को डराते नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed