Lucknow: लखनऊ में यजदान बिल्डिंग तोड़ने की कार्रवाई शुरू, फ्लैट मालिक बोले- हमें हमारा पैसा दो
एलडीए ने लखनऊ में यजदान बिल्डिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। फ्लैट मालिकों का कहना है कि रेरा ने इस इमारत का रजिस्ट्रेशन कैसे कर दिया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई एलडीए अपनी कमियों को छुपाने के लिए कर रहा है।
विस्तार
मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से निराश आवंटियों का कहना है कि यह कार्रवाई एलडीए अपनी कमियों को छुपाने के लिए कर रहा है।
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में यजदान बिल्डिंग को तोड़ने की करवाई शुरू हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 19, 2022
आवंटियों की तरफ से दाखिल याचिका पर लखनऊ हाई कोर्ट ने बिल्डिंग ध्वस्तीकरण पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार किया था।
मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। pic.twitter.com/46iz1AAIpc
एक फ्लैट मालिक का कहना है कि हमारे इसमें तीन फ्लैट थे। हमें हमारा पैसा वापिस चाहिए। रेरा ने इस बिल्डिंग का रजिस्ट्रेशन कैसे किया? एलडीए को इस बिल्डिंग की असलीयत पता करने में 5-6 साल लग गए। एलडीए यह कार्रवाई अपनी कमियां छुपाने के लिए कर रही है। इसमें एलडीए जिम्मेदार है।