फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demanded water by protesting with an empty jar

Lucknow News: खाली जार के साथ प्रदर्शन कर मांगा पानी

Mon, 11 Nov 2024 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Demanded water by protesting with an empty jar
लखनऊ। चौक के काली बाजार वार्ड के कई इलाकों में पेयजल की समस्या को लेकर सोमवार को पार्षद ने लोगों के साथ जलकल मुख्यालय में खाली जार लेकर प्रदर्शन किया। महाप्रबंधक जलकल को ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन

पार्षद अनुराग मिश्रा ने बताया कि खेत गली में बोरिंग का काम छह महीने से पूरा नहीं हो सका है। इससे करीब पांच हजार की आबादी को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। जलकल के कर्मचारी कई जगहों पर बोरिंग कर चुके हैं, पर यह फेल हो जा रही है।
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि अधिकारियों के स्थानांतरण और ठेकेदारों की लापरवाही से समस्या बरकरार है। प्रदर्शन में शामिल रिद्धि किशोर गौड़ ने कहा, बोरिंग का काम पूरा न होने से लोग परेशान हैं। इस पर जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने आश्वासन दिया कि वह मंगलवार को क्षेत्र में आकर निरीक्षण करेंगे और पानी की समस्या को दूर कराएंगे। प्रदर्शन में आशीष अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अवधेश शुक्ला, पशुपति तिवारी, उमेश धनुक, रमेश चंद्र, ऋषि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed