फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   demand to prime minester ayodhya should be the capital of India, not Delhi

मांग: दिल्ली नहीं अयोध्या होनी चाहिए भारत की राजधानी, यहीं पर बैठे संसद, जिसमें हो राम दरबार की मूर्ति

Wed, 05 Jul 2023 07:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 05 Jul 2023 07:17 PM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली नहीं अयोध्या होनी चाहिए। संसद भवन यहीं पर होना चाहिए। एक पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह मांग की गई। 

विज्ञापन
demand to prime minester ayodhya should be the capital of India, not Delhi
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगरी अयोध्या के नयाघाट पर बुधवार को भारत महापरिवार पार्टी की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर पार्टी का नया कार्यालय भी खोला गया। बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए जगद्गुरु परमहंसाचार्य ने कहा कि वेदों, पुराणों में भारत की राजधानी अयोध्या रही है। अब वक्त आ गया है एक बार फिर से अयोध्या को ही भारत की राजधानी बनाया जाए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रामराज्य की तर्ज पर संसद भवन अयोध्या में बनना चाहिए। उस संसद भवन में रामदरबार की भव्य मूर्ति स्थापित होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग है कि अयोध्या को जल्द से जल्द भारत की राजधानी बनाया जाए। यह देश के संस्कृति और विरासत से जुड़ा मुद्दा है। 
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबरीश देव गुप्ता ने कहा कि संस्कार व संस्कृति को बचाना है। अयोध्या की माटी और सरयू जल को भारत के कोने-कोने में हर घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या भारत की राजधानी बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका संकल्प जन-जन तक पहुंचे, इसके लिए पूरे देश में अभियान चलाया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, राष्ट्रीय महासचिव कंचन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष यूपी शैलेंद्र पाठक, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमरनाथ मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव दिलीप मौर्य, राकेश चौधरी आदि ने भी विचार रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed