फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demand raised to make Malihabad Vidhansabha seat reservation free

Lucknow News: मलिहाबाद विस सीट को आरक्षणमुक्त किए जाने की मांग उठाई

Tue, 31 Mar 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 31 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to make Malihabad Vidhansabha seat reservation free
महापंचायत में मौजूद किसान।
माल। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) (लोकतांत्रिक गुट) के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान की अगुआई में सोमवार को कस्बा स्थित कोल्ड स्टोर के निकट मैदान में किसान मजदूर अधिकार महा पंचायत का आयोजन किया। इसमें 1962 से आरक्षित मलिहाबाद विधानसभा सीट को आरक्षण मुक्त किए जाने की मांग की गई। साथ ही कस्बे में 100 बेड का आधुनिक ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने और ग्राम पंचायत माल को टाउन एरिया का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

भाकियू लोकतांत्रिक गुट से जुड़े पदाधिकारियों ने माल क्षेत्र के राजकीय ऊदा देवी बालिका इंटर कॉलेज की बंद पड़ी इमारत में कक्षाएं चलाई जाने और जलजीवन मिशन के अधूरे कामों को पूरा किए जाने की मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराया जाए। मौके पर राकेश सिंह चौहान और जिलाध्यक्ष अतुल कुमार ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अंकित कुमार को सौंपा। एसडीएम के आश्वासन पर महापंचायत समाप्त की गई। इस मौके पर सैकड़ों की तादाद में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed