फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demand of teachers, relief should be given soon for transfer from one district to another

यूपी बेसिक शिक्षक तबादला: शिक्षकों की मांग, एक से दूसरे जिले में तबादले के लिए जल्द हो रिलीविंग

Tue, 26 Dec 2023 09:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 26 Dec 2023 09:49 PM IST
सार

शिक्षकों ने कहा कि सामान्य और परस्पर तबादला प्रक्रिया एक साथ शुरू हुई थी। सामान्य तबादले तो हो गए लेकिन परस्पर तबादला की प्रक्रिया जून से अब तक चल ही रही है। 

विज्ञापन
Demand of teachers, relief should be given soon for transfer from one district to another
धरने पर बैठे शिक्षक। सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेसिक विद्यालय के शिक्षकों में परस्पर तबादले में हो रही लेटलतीफी को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। मंगलवार को एक से दूसरे जिले में तबादले की लाइन में लगे कई जिलों के शिक्षकों ने लखनऊ पहुंचकर बेसिक शिक्षा निदेशालय पर धरना-प्रदर्शन किया। दोपहर बाद मुलाकात के दौरान महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


शिक्षकों ने कहा कि सामान्य और परस्पर तबादला प्रक्रिया एक साथ शुरू हुई थी। सामान्य तबादले तो हो गए लेकिन परस्पर तबादला की प्रक्रिया जून से अब तक चल ही रही है। प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, सिर्फ रिलीविंग और ज्वॉइनिंग करानी है। इसके लिए छह माह से 1500-2000 शिक्षक भटक रहे हैं। इससे पहले शिक्षक सुबह उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलने उनके आवास पहुंचे। उनके नहीं मिलने पर शिक्षकों ने निजी सचिव शिव ज्ञापन दिया। बेसिक शिक्षा के प्रमुख सचिव डॉ. एमकेएस सुंदरम से भी मुलाकात नहीं हुई। उधर, बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed