फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demand for the installation of a statue of Chakravarti Rajagopalachari

Lucknow News: चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की प्रतिमा लगाने की मांग

Thu, 03 Sep 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 03 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Demand for the installation of a statue of Chakravarti Rajagopalachari
राजाजीपुरम में सी राजगोपालाचारी की तस्वीर को नमन करते स्थानीय निवासी।
लखनऊ। राजाजीपुरम के निवासियों ने बुधवार को बैठक कर भारत रत्न चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन

राजाजीपुरम स्थित एक घर में हुई बैठक में मौजूद सुधा बाजपेयी, एके सक्सेना ने बताया कि कॉलोनी का नाम राजगोपालाचारी के नाम पर है। यह लखनऊ की दूसरी सबसे बड़ी कॉलोनी है, जिसमें 40,000 से अधिक मकान हैं, मगर इस क्षेत्र में चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की कोई प्रतिमा नहीं है। प्रतिमा राष्ट्रनिर्माताओं के आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाएगी। राजगोपालाचारी स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम भारतीय गवर्नर-जनरल थे। उन्होंने असहयोग, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्हें 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। निवासियों ने मुख्यमंत्री, सांसद और नगर विकास मंत्री से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed