फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demand for strict action on Wasim Rizvi: All India Shia Personal Law Board said, the book written on Mohammad Saheb should also be banned

वसीम रिजवी पर कड़ी कार्रवाई की मांग : ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा, मोहम्मद साहब पर लिखी किताब को भी किया जाए बैन

Thu, 11 Nov 2021 01:49 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 11 Nov 2021 01:49 AM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने हजरत मोहम्मद साहब की जिंदगी पर लिखी विवादित किताब पर पाबंदी लगाने की भी मांग की है।

विज्ञापन
Demand for strict action on Wasim Rizvi: All India Shia Personal Law Board said, the book written on Mohammad Saheb should also be banned
वसीम रिजवी - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने हजरत मोहम्मद साहब की जिंदगी पर लिखी विवादित किताब पर पाबंदी लगाने और इसे लिखने वाले शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सरकार से सभी धर्मों की पवित्रता के सम्मान के संबंध में विशेष कानून बनाने की भी मांग की। 

विज्ञापन


ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यवाहक महासचिव मौलाना खालिद सैफल्ला रहमानी ने कहा कि अल्लाह के नबी मोहम्मद साहब की ऐसी शख्सियत है जिसको तारीफ की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि बोर्ड भारत सरकार और प्रदेश सरकार से वसीम रिजवी को तुरंत गिरफ्तार करने और कानूनी कार्रवाई की मांग करता है। उन्होंने सरकार से सभी धर्मों की पवित्रता का सम्मान के लिये एक विशेष कानून बनाने और इसका उल्लंघन करने को अपराध घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन


वहीं ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैयद याएम मेंहदी ने बुधवार को प्रेस क्लब में वसीम रिजवी की किताब की निंदा करते हुए कहा कि मोहम्मद साहब उस चमकते हुए सूरज की तरह हैं जिनकी शिक्षा और उपदेश 1400 साल से दुनियां को रोशनी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वसीम रिजवी ने इस्लाम के साथ-साथ संविधान के खिलाफ भी काम किया है। उन्होंने सरकार से वसीम रिजवी की गतिविधियों पर पाबंदी लगाने और कड़ी सजा देने और किताब पर पाबंदी लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजवी को गिरफ्तार करे सरकार
मस्जिद बी मिसरी में आयोजित कार्यक्रम में धर्मगुरुओं ने वसीम रिजवी को गिरफ्तार करने की मांग की। मौलाना सैयद रजा इमाम रिजवी जरगाम ने कहा कि रसूल ए पाक सभी इंसानों के लिये रहमत बन कर दुनियां में आये। उनके बारे में सही जानकारी लेकर और उनके बारे में पढ़कर ही उनकी शख्सियत को समझा जा सकता है। उन्होंने वसीम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और किताब पर पाबंदी लगाने की मांग की।


सआदतगंज कोतवाली में दी तहरीर
उधर, मौलाना रजा हुसैन रिजवी की ओर से वसीम रिजवी के खिलाफ एफआईआर लिखने के लिये सआदतगंज कोतवाली में तहरीर दी गई है। मौलाना ने कहा कि वसीम रिजवी शिया वक्फ बोर्ड का चेयरमैन न बन पाने की वजह से बौखला कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने समय-समय पर आपत्तिजनक बयान देकर देश व प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed