फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demand for dry fruits increased during Navratri, raisins became costlier by Rs 80 and peanuts by Rs 40

Lucknow News: नवरात्र पर सूखे मेवों की बढ़ी मांग, किशमिश 80 तो गरी गोला 40 रुपये महंगा

Mon, 31 Mar 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Demand for dry fruits increased during Navratri, raisins became costlier by Rs 80 and peanuts by Rs 40
लखनऊ। नवरात्र में मखाना, गरी का गोला समेत अन्य सूखे मेवों की मांग बढ़ने से इनके दाम बढ़ गए हैं। फलाहार से लेकर माता रानी की माला बनाने में इनका इस्तेमाल खूब होता है। 240 रुपये वाली किशमिश अब 320 रुपये प्रति किलो हो गई है।
विज्ञापन

भूतनाथ मार्केट के सूखे मेवे के कारोबारी कमल अग्रवाल बताते हैं कि किशमिश के रेट 80 रुपये किलो तो गरी गोला के दाम 30-40 रुपये पीस बढ़े हैं। मखाना की मांग पांच गुना तक बढ़ी है। बताया कि मखाने की बिक्री का जो औसत एक दिन में 10 किलो का था, वह अब हर रोज 50 किलो हो गया है। सबसे ज्यादा बिक्री मखाने की ही बढ़ी है।
विज्ञापन

अलग-अलग बाजार में मखाना की कीमतें अलग
थोक बाजार में जो मखाना 1200 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, वह फुटकर में 1400 रुपये प्रति किलो है, लेकिन खुला मखाना की उपलब्धता बहुत ही कम है। अधिकतर दुकानदार पैकिंग आयटम ही रख रहे हैं, लेकिन इनकी कीमत डेढ़ गुना 1800 रुपये या इससे ज्यादा है। निशातगंज के किराना कारोबारी संतोष गुप्ता ने बताया कि खुले में मखाना 1400 रुपये किलो है। वहीं, कुछ अन्य दुकानों पर मौजूद मखाने के 250 ग्राम के पैकेट की कीमत 450 रुपये तक है जो कि 1800 रुपये प्रति किलो हुई। क्वालिटी के लिहाज से कुछ पैकेट 2000 रुपये प्रति किलो तक भी बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई के पीछे अच्छी क्वालिटी वजह

लखनऊ किराना व्यापार मंडल के महामंत्री प्रशांत गर्ग बताते हैं कि थोक और फुटकर बाजार में गुणवत्ता का असर दिखता है। थोक में मखाना की गुणवत्ता सामान्य होती है, जबकि पैकिंग में गुणवत्ता अलग व बेहतर होती है। इसके अलावा फुटकर में धीरे-धीरे माल बिकता है, लंबे समय तक दुकानदार का पैसा फंसा रहता है, इसलिए पैकिंग थोड़ा महंगा, पर अच्छा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed