फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demand for Ankita, wife of MP's son, all should be conducted narco test except CBI inquiry

सांसद पुत्र की पत्नी अंकिता की मांग, सीबीआई जांच के अलावा सभी का कराया जाए नार्को टेस्ट

Wed, 10 Mar 2021 10:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 10 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Demand for Ankita, wife of MP's son, all should be conducted narco test except CBI inquiry
कौशल किशोर - फोटो : amar ujala
भाजपा सांसद पुत्र आयुष की पत्नी अंकिता ने बुधवार को सभी लोगों का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। अंकिता के मुताबिक लखनऊ पुलिस सांसद के इशारे पर काम कर रही है। वह उसे और उसके परिवार को फंसाना चाहती है। ऐसे में आयुष पर गोली चलने के मामले की पूरी जांच सीबीआई से कराई जाए। ताकि हकीकत सामने आ सके।
विज्ञापन


आयुष की पत्नी अंकिता ने एक बयान में कहा कि भाजपा सांसद अपने रसूख का प्रयोग कर उसे और उसके परिवार को फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। आयुष ने खुद पर गोली चलवाई है। इसकी जानकारी होने के बाद पुलिस ने उसके भाई आदर्श को जेल भेज दिया। वहीं आयुष पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश देने केबजाए इंतजार कर रही है। जबकि वह वारदात के बाद अपने पिता केदिल्ली स्थित आवास पर था। वहीं के नंबर पर उससे मेरी बात भी हुई थी। यह सब जानकारी पुलिस को थी लेकिन उसे पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया गया। इस मामले की पूरी हकीकत सामने लाने के लिए पुलिस को नार्को टेस्ट कराना चाहिए। इसके लिए वह न्यायालय में भी अर्जी देगी। अंकिता ने कहा कि वह अपना, अपने भाई व अन्य परिवारीजनों का नार्को टेस्ट के लिए तैयार है। उसने पुलिस से मांग की है कि भाजपा सांसद, उनकी विधायक पत्नी, सांसद के दोनों बेटों का भी नार्को टेस्ट कराया जाए। जो आरोप उन लोगों ने लगाया है। वह निराधार है गलत है। इसकी हकीकत सामने आये।
विज्ञापन


पुलिस सासंद के दबाव में कर रही काम
अंकिता का आरोप है कि लखनऊ पुलिस पूरी तरह से भाजपा सांसद के दबाव में काम कर रही है। पुलिस आयुष को निर्दोष साबित करने में जुटी हुई है। ऐसे में इस पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई या अन्य निष्पक्ष एजेंसी से कराया जाना जरूरी है। ताकि सांसद के परिवार और अंकिता पर लगने वाले आरोपों की हकीकत सामने आ सके। लखनऊ पुलिस से जांच हटाने के लिए वह मुख्यमंत्री और न्यायालय में भी गुहार लगायेगी। इसके लिए उसने वकील से बातचीत कर ली है। जल्द ही इसकी अर्जी कोर्ट में दाखिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे और अंकिता का कराया जाए डीएनए टेस्ट
अंकिता ने कहा कि सांसद केपरिवार द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि वह शादी शुदा है। उसके सात साल का बेटा है। इसकी हकीकत सामने लाने केलिए वह डीएनए टेस्ट के लिए तैयार है। जब चाहे पुलिस उसका और बच्चे का डीएनए टेस्ट करा सकती है। जिस बच्चे को उसका बेटा बताया जा रहा है। वह उसकी बहन का बेटा है। उसके पास आता-जाता रहता है। सांसद का पूरा परिवार उसे बदनाम करने की साजिश रच रहा है। सांसद का परिवार अपने बेटे को निर्दोष बताने में पूरी तरह से योजना बनाकर बयान पर बयान जारी कर रहा है। अचानक से मंगलवार को आयुष के बाद, सांसद की पत्नी, उनके बड़े बेटे का मीडिया में बयान जारी करना इस बात का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed