{"_id":"6876b9c9177b6b5b160b5a4e","slug":"demand-for-action-after-fir-against-councillor-locals-angry-lucknow-news-c-13-knp1002-1294030-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पार्षद पर एफआईआर के बाद कार्रवाई की मांग, स्थानीय आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पार्षद पर एफआईआर के बाद कार्रवाई की मांग, स्थानीय आक्रोशित
विज्ञापन
लखनऊ। खुले नाले में बहकर पेंटर सुरेश लोधी की मौत के बाद अब नगर निगम ने जागते हुए उस नाले को ढकने का काम शुरू तो कर दिया है, लेकिन जिन लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुरेश के परिवार को आज भी न तो कोई अधिकारी मिला, न ही कोई जनप्रतिनिधि उनका हाल जानने पहुंचा।
बीते शनिवार की सुबह राधा ग्राम कॉलोनी में तेज बारिश के दौरान सुरेश लोधी की जान नाले में गिरकर चली गई थी। मृतक की पत्नी रेनू ने स्थानीय पार्षद सीबी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें नाले की दुर्दशा और लापरवाही को हादसे का कारण बताया गया। हालांकि, कार्रवाई न पार्षद पर हुई और न ही किसी निगम अधिकारी पर, उल्टा एफआईआर दर्ज करने वाले ठाकुरगंज के एसएचओ श्रीकांत राय को ही लाइन हाजिर कर दिया गया।
रेनू लोधी का कहना है कि उनके पति की मौत के बाद अभी तक कोई जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि उनका हालचाल जानने नहीं आया। स्थानीय निवासी अरविंद वर्मा, अनिल कुमार और सुनील कुमार ने भी विधायक नीरज बोरा पर नाराजगी जताई, जिन्होंने चुनाव के बाद क्षेत्र में आना तक मुनासिब नहीं समझा। वहीं, मृतक परिवार ने सपा की पूर्व प्रत्याशी पूजा शुक्ला का आभार जताया जिन्होंने मौके पर पहुंचकर सांत्वना दी। रेनू ने कहा, कम से कम उन्होंने इस दुख की घड़ी में हमारा साथ दिया, जो बाकी किसी ने नहीं किया।
विज्ञापन
सड़क पर दिखावा, नाले की अनदेखी
स्थानीय निवासी अरविंद वर्मा ने बताया कि पार्षद ने एक साल पहले कॉलोनी की ठीक-ठाक आरसीसी सड़क को फिर से खुदवाकर नया निर्माण कराया, जबकि असल जरूरत नाले की मरम्मत की थी। उन्होंने कहा कि नाले की अनदेखी ने सुरेश की जान ले ली, और अब बरसात में इंटरलॉकिंग उखड़ने और जलभराव के कारण दुकानदारों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है।
पार्षद ने कहा- राजनीतिक साजिश
पार्षद सीबी सिंह ने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, यह सब मेरे खिलाफ राजनीतिक साजिश है, पूर्व पार्षद और विरोधी मिलकर झूठा माहौल बना रहे हैं।