फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Delivery of a 14 year old rape victim in Jhalkaribai Hospital

Lucknow News: झलकारीबाई अस्पताल में 14 साल की दुष्कंर्म पीड़िता की डिलीवरी

Sat, 09 Aug 2025 01:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Delivery of a 14 year old rape victim in Jhalkaribai Hospital
लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार क्षेत्र निवासी 14 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने झलकारीबाई अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। किशोरी की भाभी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। डॉक्टर की टीम दोनों की सेहत की निगरानी में जुटी है।किशोरी के परिजनों ने गोमतीनगर विस्तार थाने में बेटी के दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

किशोरी से अशोक नाम के युवक ने दुष्कर्म किया था। इस घटना को किशोरी ने परिजनों से छिपाए रखा। मई में जब पेट में दर्द उठा तो परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने किशोरी को गर्भवती पाया। इसके बाद दुष्कर्म की घटना का पता चला। इस पर परिजनों ने 29 मई को ही गोमतीनगर विस्तार थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि किशोरी को बुधवार रात परिजनों ने भर्ती कराया था, जिसके बात डॉक्टरों की टीम ने रात दो बजे उसका प्रसव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed