फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Delhi street artists will paint the wall of shaheed path in lucknow

शहीद पथ की वॉल पर दिखेंगी लखनऊ की धरोहरें, दिल्ली आर्टिस्ट करेंगे पेंट

Thu, 25 Jan 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 25 Jan 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
Delhi street artists will paint the wall of shaheed path in lucknow
स्ट्रीट आर्टिस्ट के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
इन्वेस्टर्स समिट से पहले एलडीए ने शहीद पथ की रिटेनिंग वॉल को नया लुक दिलाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए दिल्ली की एनजीओ ने मुहिम कलरथॉन-2018 के तहत बुधवार को विभूतिखंड में पेंटिंग की शुरुआत की।
विज्ञापन


इसकी शुरुआत एलडीए वीसी प्रभु एन सिंह ने की। अब एनजीओ दिल्ली स्ट्रीट आर्टिस्ट के सदस्य 10 दिन में शहीद पथ की 500 मीटर रिटेनिंग वाल पर पेंटिंग करेंगे।

इस दौरान एनजीओ 28 जनवरी को लोहिया पार्क में एक इवेंट में भी आयोजित करेगी।  एलडीए के अधिशाषी अभियंता चक्रेश जैन ने बताया कि अभी विभूतिखंड में पेंटिंग बनाने का काम चल रहा है। आगे इसे शहीद पथ पर दूसरी जगह जैसे हुसड़िया, रमाबाई अंबेडकर मैदान, एयरपोर्ट तक भी बढ़ाने की योजना है।
विज्ञापन

बनाई जाएगी महापुरुषों की पें‌ट‌िंग

Delhi street artists will paint the wall of shaheed path in lucknow
स्ट्रीट आर्टिस्ट के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
कलरथॉन के संस्थापक अहमद शरीफ ने बताया कि पेंटिंग लखनऊ की विरासत और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए की जाएगी।  इन्वेस्टर्स समिट से पहले संरक्षित धरोहरों को पेंटिंग के माध्यम से शहर को सुशोभित करने का एक प्रयास है।

दीवारों पर इन पेंटिंग्स में कुछ पेंटिंग महापुरुषों की तो कुछ पेंटिंग्स लोगों को जागरूक करने के लिए बनाई जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान कलरथॉन इन्डिया के मार्केटिंग हेड शमस वार्सी, दिल्ली स्ट्रीट आर्टिस्ट के संस्थापक योगेश सैनी, एलडीए के मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह, उद्यान अधिकारी एसपी सिसौदिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed