फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   delhi police and stf arrested ssc examination solvers.

एसएससी परीक्षा में सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़, 10 से 15 लाख रुपये में पास कराते थे परीक्षा

Wed, 28 Mar 2018 09:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 28 Mar 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
delhi police and stf arrested ssc examination solvers.
पकड़े गए सॉल्वर व बरामद किया गया सामान। - फोटो : amar ujala

दिल्ली पुलिस और यूपी एसटीएफ ने मिलकर एसएससी ऑनलाइन परीक्षा में सॉल्वर के माध्यम से परीक्षा पास कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गैंग कंप्यूटर पर टीम विवर सॉफ्टफेयर के जरिये परीक्षा दिला रहा था। यह गैंग एसएससी ऑनलाइन परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए 100-150 सॉल्वरों का इस्तेमाल कर रहा था।

विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि यूपी एसटीएफ को दिल्ली में होने वाली एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा में साल्वर गैंग के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। एसटीएफ ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया और संयुक्त ऑपरेशन की योजना बनाई।
विज्ञापन


संयुक्त टीम ने दिल्ली में छापेमारी कर चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों में गैंग लीडर सोनू सिंह, अजय जायसवाल, परम और गौरव शामिल हैं। इनके पास से तीन लैपटॉप, 10 फोन, 50 लाख रुपये, तीन लक्जरी गाड़ियां, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली मेरठ एसटीएफ यूनिट के बृजेश ने बताया कि सर्विलांस के दौरान परीक्षा पास कराने वाले गिरोह के सक्रिय होने का इनपुट मिला था। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे एक अभ्यर्थी से 10 से 15 लाख रुपये पास कराने के लिए लेते थे। इस मामले की एफआईआर में उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर थाने में दर्ज की गई है। बृजेश ने बताया कि यह पूरा गैंग दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था। पकड़े गए युवकों में दो दिल्ली, एक-एक हरियाणा व उत्तर प्रदेश के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed