फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Delhi flight returns from runway, flight delayed due to technical glitch

Lucknow News: रनवे से लौटा दिल्ली का विमान, तकनीकी गड़बड़ी से टली उड़ान

Sun, 14 Sep 2025 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Delhi flight returns from runway, flight delayed due to technical glitch
प्रतीकात्मक चित्र।
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में सवार यात्रियों में शनिवार सुबह उस वक्त दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब इंजन में तकनीकी गड़बड़ी से विमान को अचानक रोक दिया गया और इसे रनवे से ही लौटा दिया गया। यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली रवाना किया गया। वहीं, इंजीनियरों की टीम देर तक विमान में गड़बड़ी का पता लगाती रही।
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-2111 चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सुबह साढ़े दस बजे के आसपास उड़ान भरकर साढ़े बारह बजे दिल्ली पहुंचती है। शनिवार सुबह विमान उड़ान के लिए तैयार था। यात्रियों की बोर्डिंग हो चुकी थी। विमान रनवे पर पहुंचा। उसके इंजनों ने रफ्तार पकड़नी शुरू की। उड़ान से पहले इंजन थ्रस्ट (विमान या रॉकेट के इंजन से उत्पन्न होने वाला बल या धक्का) लेते हैं, जिससे एक झटके में विमान जमीन छोड़कर हवा में पहुंच जाता है, लेकिन दिल्ली जाने वाली यह उड़ान रनवे से उड़ान ही नहीं भर पाई।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी से जुड़े गोंडा के सूरज सिंह विमान में सवार थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर मामले को साझा किया। बताया कि वह लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। उन्हें 2बी सीट मिली थी। वह विमान में सवार हुए। विमान के रनवे पर पहुंचने के बाद इंजनों को थ्रस्ट नहीं मिला। तकनीकी गड़बड़ी के चलते ऐसा हुआ। लिहाजा इंडिगो के विमान को लौटा लिया गया, लेकिन तेज रफ्तार विमान को अचानक रोक देने से यात्रियों में दहशत पैदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी को सूचित किया। इसके बाद विमान को रनवे से लौटा लिया गया। विमान में सवार क्रू ने यात्रियों ने शांत कराया और विमान में गड़बड़ी की बात बताई। इसके बाद यात्रियों को शांत करवाकर दूसरे विमान से दिल्ली भेजा गया। वहीं, इंडिगो एअरलाइंस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि रनवे पर विमान आगे नहीं बढ़ पा रहा था, जिसके चलते विमान की जांच कराई गई।

तकनीकी खराबी तलाशने में जूझते रहे इंजीनियर
इंडिगो एयरलाइंस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रनवे से विमान को लौटाने के बाद इंजीनियरों की टीम ने खराबी तलाशी। काफी समय तक तकनीकी खामी पकड़ में नहीं आई। इसके बाद यात्रियों को दिल्ली जाने वाले दूसरे विमान में शिफ्ट किया गया। एयरलाइन प्रशासन ने यात्रियों से खेद भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed